हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने सिनेमाघरों में खूब धमाका मचाया। इस फिल्म की कॉमेडी के साथ-साथ इसकी स्क्रिप्ट भी दर्शकों ने काफी पसंद की। यही वजह थी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को भी पीछे छोड़ दिया। अब ऐसे में दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट के लिए भी काफी एक्साइटेड है। तो चलिए जानते हैं आखिर मुंज्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने वाली है?
कब रिलीज होगी मुंज्या?
सबसे पहले हम आपको बता दे कि ‘मुंज्या’ 7 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2024 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। फिल्म का बजट 30 करोड़ के आसपास है और इस फिल्म ने करीब 131 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में पापुलर एक्ट्रेस शरवरी वाघ, मोना सिंह, सत्यराज, अभय वर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है। जो लोग थिएटर में इस फिल्मों को नहीं देख पाए उसके लिए खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल, फिल्म जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगस्त के महीने की शुरुआत में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देंगी।
कैसी है फिल्म की कहानी
बता दें मुंज्या एक चुड़ैल पर आधारित है जो शादी करना चाहती है। वैसे कई लोगों का ये भी कहना है कि, इसकी कहानी फिल्म ‘स्त्री’ से मिलती जुलती है। बता दें, फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ से ओपनिंग की थी, लेकिन 10 दिन के अंदर इसने इतनी कमाई कि, ये अपनी लागत से आगे निकल गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर फिल्म ओटीटी पर कितना कमाल कर पाती है?

