जब एक के बाद एक रजा मुराद ने Ranveer Singh को मार दिए थे 24 थप्पड़, मुंह ताकता रह गया था एक्टर!

राजा मुराद दिग्गज अभिनेता है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए हैं। वह अपनी रौबदार आवाज और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रणवीर सिंह अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह अपने किरदारों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। जब भी उन्होंने किसी फिल्म में अपना कोई किरदार निभाया है तो उसमें जान फूंक दी है। आज हम बताएंगे रणवीर सिंह और मशहूर अभिनेता राजा मुराद से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब राजा मुराद ने रणवीर सिंह को 1 या 2 नहीं बल्कि एक साथ 24 से ज्यादा थप्पड़ लगा दिए थे।

मशहूर विलेन हैं रजा मुराद
बता दें राजा मुराद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए हैं। अपनी रौबदार आवाज और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर राजा मुराद आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ में काम किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आई थी। बता दे राजा मुराद और रणवीर सिंह के बीच एक सीन फिल्माया गया था। इस सीन में राजा मुराद को रणवीर सिंह को थप्पड़ मारना था लेकिन राजा मुराद पर्फेक्ट तरीके से यह काम नहीं कर पा रहे थे।

चुपचाप थप्पड़ खाते रहे थे रणवीर सिंह
वही फिल्म के निर्देशक यानी कि संजय लीला भंसाली को भी रजा मुराद का यह थप्पड़ पसंद नहीं आ रहा था। ऐसे में इसका बार-बार रीटेक हुआ और राजा मुराद ने रणवीर सिंह को करीब 24 से ज्यादा थप्पड़ मारे। इस दौरान रणवीर सिंह भी अपने किरदार को और अच्छे से निभाने के लिए चुपचाप थप्पड़ खाते रहे। खैर यह तो दो एक्टर के बीच की बात है जो यह दोनों ही समझ सकते हैं। लेकिन राजा मुराद और रणवीर सिंह का यह किरदार काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें: कभी एक्टिंग के खिलाफ था परिवार, आज हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं Rashmika, नेशनल क्रश बनकर कर रहीं राज

Latest Posts

spot_img

you may like