Archana Puran Singh ने बताया कि हैरेसमेंट वाले सीन को करने से एक्ट्रेस को क्या दिक्कत होती है?

Archana Puran Singh on harassment scene in bollywood: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और शो होस्ट अर्चना पूरन सिंह जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अर्चना को बॉलीवुड तीन दशक पूर हो गए हैं। अर्चना ने फिल्मों में लीड एक्ट्रेस से लेकर कैरेक्टर रोल का सफर किया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसी बीच अर्चना ने बताया है कि फिल्मों में एक्ट्रेस को हैरेसमेंट सीन्स करने से क्या दिक्कत होती है। 

अर्चना ने बीते शनिवार प्रसारित हुए द कपिल शर्मा के एपिसोड में यह बात बताई है। इस एपिसोड में जिमी शेरगिल, गोविंद नामदेव, इंद्रनील सेनगुप्ता, सयाजी शिंदे, अभिमन्यु सिंह और रज़ा मुराद पहुंचे। इसी एपिसोड में अर्चना ने हैरेसमेंट वाले सीन पर अपने विचार साझा किए। अर्चना ने कहा कि,’’ लड़की तो अनकम्फर्टेबल होती ही है जब कोई रफ एंड टफ जबरदस्त जबरदस्ती का सीन करना पड़ता है बतौर एक्टर ऑन स्क्रीन।’’

इसी पर शो में आए रजा मुरीद ने अर्चना के साथ अपना एक सीन को याद दिलवाते हुए कहा कि, ‘’ऐसा एक जबरदस्ती का सीन आपका मेरे साथ था।’’ इसपर बीच में कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘’सीन अर्चना जी आपसे जबरदस्ती कर रहीं थी या आप।’’ इसके अलावा कपिल ने जिमी शेरगिल के साथ भी मजाक करते हुए कहा कि, ‘’जिमी पाजी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने इस शो पर इस बार लगातार दो बार आने का मुकाम हासिल किया है।’’ 

वहीं कपिल ने रजा मुरीद से भी एक मजेदार सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’देश में बहुत बड़ी अफवाह फैली हुई है कि जब आप सब्जी लेने जाते हो, तो लोग आपको हफ्ता देने लगते है।’’ इसपर रजा मुरीद ने भी मजेदार जवाब देते हुए बोला कि, ‘’मैं हफ्ता तो आपसे भी ले सकता हूं।’’ इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने गोविंद नामदेव से कहा कि, ‘’अच्छा है आपका नाम गोविंद है, अगर गोविंदा होता तो हम लोगों की इतनी बात नहीं होती।’’ कृष्णा की इस बात पर कपिल की भी हंसी छूट गई।

ये भी पढ़ें:  Ajay Devgn, R Madhavan पहली बार साथ में एक Supernatural Thriller फिल्म में आयेंगे नजर, इस हिट फिल्म की है हिंदी रीमेक

Latest Posts

spot_img

you may like