Best films of Nirmal Pandey on his Birth Anniversary special: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता निर्मल पांडे की आज 61वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं। निर्मल का जन्म आज है कि दिन 10 अगस्त 1962 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था। निर्मल का बॉलीवुड करियर 17 सालों का रहा है, इन बीतों सालों में उन्होंने एक से एक धांसू परफॉर्मेंस दी थी। निर्मल ने साल 1994 में आई फिल्म बैंडिट क्वीन से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और वे आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म लाहौर में नजर आए थे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी, इस फिल्म के रिलीज होने से ही पहले निर्मल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
निर्मल का हार्ट अटैक के चलते 18 फरवरी 2010 को निधन हो गया था। तो आज हम निर्मल पांडे की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बतायेंगे, जिसमें उन्होंने काफी शानदार अभिनय किया था।
निर्मल पांडे की कुछ बेहतरीन फिल्में:
1.बैंडिट क्वीन: साल 1994 में आई फिल्म बैंडिट क्वीन में निर्मल पांडे ने एक डकैत का किरदार निभाया था। यह फिल्म फूलन देवी के असल जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में निर्मल पांडे ने विक्रम मल्लाह का किरदार निभाया था, जोकि फूलन देवी के काफी करीब था। इस फिल्म में निर्मल ने एक डकैत के किरदार को काफी बेहतरीन ढंग से निभाया था। इस फिल्म को शेखर कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था।
2.इस रात की सुबह नहीं: इस फिल्म में निर्मल ने बतौर लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया था। यह एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में निर्मल पांडे ने आदित्य का किरदार निभाया था, जोकि गैंगस्टर्स के बीच फंस जाता है। इस फिल्म में निर्मल पांडे का रोमेंटिक और असमंजस में पड़ जाने वाला व्यक्ति वाला अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म को साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
3.दायरा: इस फिल्म में निर्मल पांडे ने एक समलैंगिक का किरदार निभाया था। साल 1996 में आई इस फिल्म के लिए निर्मल को 1 फ़्रांस का वैलेंसिएन्स फिल्म महोत्सव 1997 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। इस तरह का अवॉर्ड पाने वाले निर्मल ही इकलौते भारतीय एक्टर हैं। इस फिल्म को अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था।

