Avengers फेम Jeremy Lee Renner ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीर, Anil Kapoor ने ट्ववीट कर दुआ माँगी

Jeremy Lee Renner-Anil Kapoor: हॉलीवुड की फेमस सीरीज Avengers के स्टार एक्टर जेरेमी ली रेनर (Jeremy Lee Renner) ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहें है। साथ ही उनके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहें है। तस्वीर शेयर करने के साथ जेरेमी ली रेनर ने अपने फैंस और शुभचिंतकों का आभार माना है। रेनर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि, ‘आप सबकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूँ कि कुछ टाइप कर सकूँ, लेकिन मैं आप सभी को अपना प्यार देता रहूँगा’।

इस तस्वीर के सामने आते ही जेरेमी ली रेनर के फैंस ने राहत की साँस ली है। जेरेमी ली रेनर के घायल होने की खबर सामने आते ही फैंस और तमाम सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी ट्विटर कर जेरेमी ली रेनर के जल्द ठीक होने की कामना की है।

अनिल कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक जेरेमी रेनर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों स्टार गले मिलते नजर आ रहें है। अनिल ने तस्वीर शेयर करने के साथ कैप्शन दिया है कि, ‘आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूँ जेरेमी’। अनिल कपूर और जेरेमी रेनर ने ‘मिशन इम्पॉसिबल – घोस्ट प्रोटोकॉल’ में साथ काम किया था। जेरेमी की हेल्थ अपडेट सामने आते ही कई स्टार कमेंट कर रहें है।

एवेंजर्स के कई स्टार भी जेरेमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। बता दें कि आपको बता दें कि जेरेमी ली रेनर अमेरिका के नेवादा में बर्फ की स्नो प्लोइंग कर रहे थे, तभी अचानक बर्फीला तूफान आया और वह तूफान की चपेट में आ गए। इसके तुरंत बाद, जेरेमी रेनर को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेरेमी की दो सर्जरी हो चुकी हैं और अब वह खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़े: जानिए आखिर कैसे कुछ Biggest Controversies ने Aditya Pancholi को Real Life का भी Villain बना दिया

Latest Posts

spot_img

you may like