जानिए आखिर कैसे कुछ Biggest Controversies ने Aditya Pancholi को Real Life का भी Villain बना दिया

अभिनेता आदित्य पंचोली हमेशा किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हालाकि अपने करियर की शुरूआत इन्होने बड़े ही शानदार तरीके से की थी लेकिन बड़े परदे पर विलेन का रोल इनकी निजी जिंदगी में भी हावी हो गया है

Aditya Pancholi Controversies: फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली हमेशा किसी ना किसी कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वैसे आदित्य पंचोली ना सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी इंडस्ट्री का एक माना जाना चेहरा हैं। तो चलिए आज जानते हैं आदित्य पंचोली के विवादित फिल्मी सफर के बारे में। आदित्य पंचोली का जन्म मुंबई में हुआ और उनका असली नाम निर्मल पंचोली है। करियर के शुरूआती दौर में मॉडलिंग और टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान आदित्य पंचोली ने छोटे परदे पर बनाई। 

डीडी और डीडी मेट्रो पर आदित्य के कई सीरियल्स 80 के आखिरी दशक में प्रसारित किए गए। आदित्य पंचोली 1988 में पहली बार बड़े परदे पर नजर आए। फिल्म थी दयावान, हालाकि लीड सितारे फिरोज खान विनोद खन्ना व माधुरी दीक्षित थे लेकिन आदित्य के काम को भी इस फिल्म में सराहा गया था। इसके कुछ सालों बाद, आदित्य पंचोली कब तक चुप रहूंगी नाम की फिल्म में बतौर हीरो नजर आए।

90 के दशक के बाद शाहरूख खान के साथ उनकी फिल्म यस बॉस को दर्शकों ने खूब पसंद किया।  जो 1997 में रिलीज हुई थी। एक तरफ आदित्य फिल्मों में काम कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर किसी न किसी विवाद की वजह से अक्सर मीडिया की लाइमलाइट में बने रहे।

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के विवाद से हम सभी वाकिफ हैं। आदित्य को लेकर कंगना ने कई सनसनीखेज खुलासे किए और आदित्य पंचोली ने कंगना पर उन्हे बदनाम करने के लिए लीगल एक्शन भी लिया था क्योकि कंगना ने उनके साथ रहने और रिलेशनशिप के आरोप भी लगाए थे।

कंगना के बाद आदित्य 2011 में फिर विवादों में आ गए क्योकि उन्होने इस बार एक फ्लाइट के क्रू मेंबर को इसलिए मार दिया कि उसने मौसम की खराब जानकारी दी थी। 2015 में आदित्य एक पब के सुरक्षा गार्ड से उलझ गए क्योकि पब में उनकी पसंद का गाना नहीं बजाया गया था। इस मामले में आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी भी हुई थी।  इस अभिनेता पर अपने पड़ोसी से भी मारपीट का आरोप लगा था।

पंचोली पर एक निर्माता से मारपीट के साथ ही पूजा बेदी की नौकरानी से रेप का आरोप भी लगा। जिसे पंचोली ने स्वीकार भी किया कि ये सहमति से बनाया संबंध था। इसके बाद पूजा बेदी से उनका रिलेशन भी खत्म हो गए था।

इसके अलावा जिया खान के मर्डर में उनके बेटे सूरज पंचोली का नाम आने से आदित्य को कई कानूनी पेचिदियों की सामना करना पड़ा। इसी मामले में पंचोली पर एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगा था। इन तमाम दुश्वारियों के बावजूद आदित्य पंचोली ने कई फिल्में भी की। हालाकि पिछले दो सालों से आदित्य की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: इस महीने रिलीज होगी Vijay Sethupathi की आने वाली फिल्म Michael

ताज़ा ख़बरें