Suniel Shetty ने Hunter 2 और Hera Pheri 3 पर दिया एक बड़ा अपडेट

Suniel Shetty Hunter 2 Hera Pheri 3: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर सुनील शेट्टी जोकि इन दिनों अपनी वेब-सीरीज हंटर को लेकर खबरों में बने हुए हैं, उनकी यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस सीरीज को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स किए है। बहरहाल सुनील शेट्टी ने इसी बीच अपनी वेब-सीरीज हंटर और अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दे दिया है।

सुनील शेट्टी ने आज अपने ट्विटर हैडंल अपनी वेब-सीरीज हंटर के कैरेक्टर विक्रम के नाम से एक क्वेशन आंसर का सेशन किया है। सुनील ने #विक्रमकोपूछो नाम का एक क्वेशन आंसर वाला सेशन किया है। इस सेशन में उन्होंने अपने फैंस से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। इसी सेशन में उन्होंने हंटर के सीजन 2 और हेरा फेरी 3 पर बड़ा अपडेट दिया है।

एक फैन ने सुनील शेट्टी से सवाल पूछते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘’श्याम से कुछ पूछ सकते हैं क्या??? हेरा फेरी 3 पर कोई अपडेट सर।’’ इस सवाल का जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा कि, ‘’फिलहाल छत पे एसीपी विक्रम बैठा हुआ है, श्याम को अभी आने में टाइम है।’’ फिल्म हेरा फेरी 3 पर इसी तरह पर एक और फैन ने सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’राजू, श्याम और बाबू भैया को फिर से साथ में मूवी में देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं जल्दी आना सब।’’ इसपर सुनील शेट्टी ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’सिर्फ और सिर्फ हंटर के बाद।’’

इसके अलावा एक फैन ने हंटर की सीजन 2 पर सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’सर, धारावी बैंक सीजन 2 और हंटर सीजन 2 कब आएंगे?’’ इसपर सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’ऐसे ही प्यार देते रहो,बहुत जल्दी आ जाएगा।’’ सुनील शेट्टी के इस सेशन के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि हंटर में एक्शन परर्फोम करना उनके लिए कितना कठिन रहा है। एक फैन ने सीरीज हंटर के एक्शन पर सुनील से सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’हंटर की शूटिंग के दौरान सेट पर क्या उतार-चढ़ाव आए?’’ इस सवाल का जवाबे देते हुए सुनील ने लिखा कि, ‘’बिना बॉडी डबल्स वाले एक हाई-ऑक्टेन एक्शन शो में, शारीरिक और मानसिक रूप से वहां रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है!’’

ये भी पढ़ें:Kunal Khemu की Kanjoos Makhichoos ने बनाया यह रिकॉर्ड, दर्शकों ने फिल्म पर दिए ऐसे रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like