Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया यह रिएक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को जहा एक तरफ लोगो से अच्छे रेस्पॉन्स मिल रहे है वही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी एक्टर की तारीफ़ की

Vivek Agnihotri On Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म  जबरदस्त ओपनिंग मिली है और फिल्म ने वीकेंड में भी अच्छी कमाई की है। साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म को लोगो से काफी अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला है। वही अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से भी कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए अच्छे रेस्पॉन्स मिले है। 

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीटर पर कार्तिक आर्यन को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा ”बड़ी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई और प्यार कार्तिक। तुम्हारा काम यूँ ही चमकता रहे और ‘एकला चलो रे’ को कभी मत भूलना’, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म  शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म कार्तिक के कॅरिअर की बेस्ट ओपनर फिल्म है। 

फिल्म को लेकर चर्चाये काफी तेज है। वही फिल्म पर अक्षय  कुमार ने भी अपना रिएक्शन दिया है। ‘भूल भुलैया’ के हीरो अक्षय कुमार ने ‘भूल भुलैया 2 के हीरो कार्तिक आर्यन की तारीफ़ करते हुए कहा ”मैंने फिल्म नहीं देखि है लेकिन मुझे कहानी पता है ,मैं जल्द ही फिल्म देखूंगा। अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया फिल्म के लिए काफी मायने रखती है। बात करे फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की तो फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी शामिल है। 

फिल्म के रिलीज़ के बाद भी कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। पिछले दिनों कार्तिक ने थिएटर जाकर फिल्म को प्रमोट किया और फैंस से रेस्पॉन्स लिया।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh Trolled: कंगना रनौत की वजह से रणवीर सिंह हुए ट्रोल, कमल हासन से जुड़ा है मामला 

Latest Posts

spot_img

you may like