रिलीज से पहले Pathaan के लीक होने की खबर, फिल्म कंपनी और SRK हुए परेशान

अभिनेता शाहरूख खान की आज रिलीज होने वाली फिल्म पठान के ऑन लाइन लीक होने की खबर सामने आई है। इसे लेकर फिल्म निर्माता कंपनी ने लोगों से खास अपील की है

SRK Pathaan Online Leak News: बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान की फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जिसे लेकर फिल्म कंपनी यशराज फिल्म्स और किंग खान दोनों परेशान हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पठान के ऑनलाइन लीक होने की खबर है। खबरों की माने तो फिल्म पठान की कॉपी रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। मीडिया में लीक की खबर से शाहरूख खान और यशराज फिल्म्स दोनों परेशान हो गए हैं।

यशराज फिल्म्स ने तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसे लेकर लोगों से खास अपील की है। यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि सभी बड़े एक्शन के लिए तैयार हो जाइए? सभी से विनम्र निवेदन है कि थियटर में फिल्म को रिकॉर्ड करने और शेयर करने से बचे। यह स्पॉइलर्स को बढ़ावा देगा। पठान फिल्म का आनंद सिर्फ सिनेमा हॉल में ही ले। अभी पठान फिल्म के टिकट की बुकिंग करिए।

ख़बरों में ये भी कहा जा रहा है कि दो वेबसाइट्स के जरिए ये फिल्म लीक हुई है। हालाकि शाहरूख खान और फिल्म कंपनी की यूनिट को इस बात का अंदाज़ा था। इसलिए सुरक्षा के सारे इंतजामात किए गए थे। बावजूद इसके इस फिल्म का लीक होना दुर्भाग्य की बात है। अब इसमें कितनी सच्चाई है। इसका प्रमाण अभी किसी के पास नहीं है। उधर पठान फिल्म के अडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म ने KGF2 का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक पठान के पहले दिन का टिकट ब्रिकी का कलेक्शन 5.56 लाख रहा। जो अभी भी फिल्म बाहुबली से काफी पीछे है।

आपको बता दें कि विवादों के बीच ये फिल्म आज रिलीज हो रही है। जिसमें शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। अब दर्शकों का इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है। ये आने वाले कुछ दिनों में पता लगा जाएगा।

ये भी पढ़े: Ajay Devgn ने Pathaan पर कही बड़ी बात, तो Shah Rukh Khan का जवाब जीत लेगा आपका दिल

Latest Posts

spot_img

you may like