जब पंडित को लेकर Ranbir के घर पहुंच गई थी लड़की, एक्टर नहीं मिले तो दरवाजे संग किया ब्याह! मजेदार है किस्सा

रणबीर कपूर ने साल 2022 में पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी रचा ली और अब वह बेटी राहा के पिता भी बन गए हैं।

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। अपने चॉकलेटी लुक की वजह से रणबीर की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत ही जबरदस्त है। लड़कियां उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटती है या यूं कहे कि जब भी रणबीर कपूर लड़कियों के सामने आते हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं रणबीर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब उनकी एक फीमेल फैन उनके दरवाजे से शादी रचा कर आ गई थी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा..

रणबीर ने खुद साझा किया था किस्सा
दरअसल, इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी एक ऐसी क्रेजी फैन भी थी जिसने उनके लिए सारी हदें पार कर दी थी। रणबीर कपूर ने बताया कि, “मैं अपनी पहली पत्नी को आजतक नहीं देखा है और ना ही कभी मैं उससे मिला। वो तो मेरे वॉचमैन ने मुझे बताया कि एक लड़की पंडित जी के साथ आई थी और उन्होंने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। गेट को टीका भी लगा दिया था और कुछ फूल भी पड़े हुए थे। वो मेरे लिए काफी क्रेजी था। देखा जाए तो मैं अब तक अपनी एक्स से मिला नहीं हूं।”

आलिया के उड़ गए थे होश
बता दे यह ये बात आलिया ने सुनी तो वह खुद भी दंग रह गई थी। उन्हें एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि कोई लड़की इस तरह की हरकत कर सकती है। हालांकि रणबीर कि यह बात सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़कियों के बीच उनका कितना क्रेज है।बात की जाए रणबीर की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को डेट किया है। हालांकि उन्होंने साल 2022 में पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी रचा ली और अब वह बेटी राहा के पिता भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में सबसे मशहूर थी Raj Kapoor की होली, लगता था सितारों का मेला, किन्नरों संग उड़ाया जाता था रंग!

Latest Posts

spot_img

you may like