बॉलीवुड में सबसे मशहूर थी Raj Kapoor की होली, लगता था सितारों का मेला, किन्नरों संग उड़ाया जाता था रंग!

कहा जाता है कि राज कपूर किन्नरों पर बहुत भरोसा करते थे और उन्हें अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों के गाने सुनते थे।

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में होली का जिक्र होता है तो इसमें सबसे पहले हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर के आरके स्टूडियो की होली का जिक्र जरूर होता है। यह होली कि इस कदर खेली जाती थी कि इसकी चर्चा पूरी इंडस्ट्री में होती थी। आर. के. स्टूडियो में खेली गई होली में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल होते थे और इनका एक अलग ही रंग जमता था। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि यह होली फीकी पड़ती गई और फिर एक दिन इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। तो चलिए जानते हैं आरके स्टूडियो की होली के बारे में..

शामिल होता हर छोटा बड़ा सितारा
बता दें, आर. के. स्टूडियो में खेली जाने वाली होली कोई मामूली होली नहीं थी। यहां पर होली खेलने के लिए पानी से बड़े-बड़े टैंकर भरकर रख दिए जाते थे जिसमें गुलाल और तरह-तरह के रंग खोल दिए जाते थे। खास बात यह है कि जब फिल्मी सितारे इस होली में शामिल होने के लिए आते थे तो उन्हें उठाकर इस रंग में धकेल दिया जाता था। और जब कोई इंसान इस रंग से दूर भागने की कोशिश करता था तो उसे तो जबरदस्ती इसमें धकेल दिया जाता था। लोग भी इसका बहुत आनंद लिया करते थे। आरके स्टूडियो की होली एक ऐसी होली थी जिसमें न केवल कपूर खानदान बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर छोटा बड़ा स्टार नजर आता था।

किन्नरों को मिलता था स्पेशल न्योता
बता दे, इस होली में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, वैजयंती माला, नरगिस, दारा सिंह, राकेश रोशन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी, जीनत अमान, प्रेमनाथ जैसे बड़े-बड़े कलाकार इस होली का मजा उठा चुके हैं और यह आए समय पर इसके किस्से भी साझा करते हैं। होली की सबसे खास बात यह है कि राज कपूर फिल्मी सितारों के साथ-साथ किन्नर के साथ भी जमकर होली खेलते थे।

जी हां… रंग गुलाल के बाद किन्नर के लिए गाने बजाने की महफिल सजती थी। कहा जाता है कि राज कपूर किन्नरों पर बहुत भरोसा करते थे और उन्हें अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों के गाने सुनते थे। जब किन्नर इन्हें पसंद कर लेते थे तो इन गानों को वह अपनी फिल्मों में शामिल कर लेते थे। यही वजह थी कि राज कपूर अपनी होली में किन्नरों को भी शामिल करते थे और उनके साथ जमकर होली खेलते थे।

क्यों बंद कर दी गई होली?
वैसे इसकी ठोस वजह तो कभी सामने नहीं आई लेकिन हमेशा यह कहा जाने लगा कि बदलते समय के साथ-साथ लोग भी बदलने लगे। दरअसल, कई लोग अपने फैशन, स्टाइल स्टेटमेंट और स्किन को लेकर इतने सीरियस हो गए कि वह होली के रंगों से दूर भागने लगे। राज कपूर के द्वारा सजाई गई होली में सितारे भी अचानक से कम हो गए। लोगों को न्योता दिया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने होली में शामिल होना ही बंद कर दिया। फिर एक दिन वो भी आया जब राज कपूर के आर.के. स्टूडियो में होली खेलना ही बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: पहली बार इस फिल्म में दिखाया गया था Holi का सीन, जानें बॉलीवुड फिल्मों में किसने शुरु किया था होली का चलन?

ताज़ा ख़बरें