लुक्स पर मिले ताने, आउटसाइडर बोलकर किया कई फिल्मों से बाहर, छलका Rajkummar Rao का दर्द!

राजकुमार राव हमेशा ही अपनी फिल्मों में हटकर रोल करते हैं और उनके किरदार हमेशा से ही दर्शक का दिल जीत लेते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा ही भेदभाव पर बात होती रही है। ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने यह खुलासा किया कि उन्हें उनके लुक्स की वजह से फिल्मों से बाहर कर दिया। तो किसी ने नेपोटिज्म की वजह से उन्हें फिल्म देने से इनकार कर दिया। इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी जिंदगी में आए हुए संघर्ष का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआत में लोग उन्हें फिल्मों से बाहर कर देते थे। इतना ही नहीं बल्कि उनके लुक्स के कारण भी उनके हाथों से कई फिल्में निकल गई। तो चलिए जानते हैं आखिर राजकुमार राव ने क्या कहा?

लुक्स पर मिलते थे ताने
दरअसल, राजकुमार राव इन दोनों दृष्टिबाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला पर बनी फिल्म के कारण सुर्खियों में है। यह फिल्म 10 में को रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रमोशन में राजकुमार राव जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं और उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान राजकुमार राव ने बताया कि, “मुझे आउटसाइडर होने के कारण कई बार भेदभाव झेलना पड़ा। फिल्मों में तो रिप्लेस किया ही जाता था, साथ ही लोग भी अलग नजरिए से देखते थे। मैं एक छोटे से कस्बे से आता हूं, तो लोगों को लगता था कि यह किसी फिल्म में लीड एक्टर कैसे हो सकता है।”

अलग रोल चुनते हैं राजकुमार
गौरतलब है कि, राजकुमार राव हमेशा ही अपनी फिल्मों में हटकर रोल करते हैं और उनके किरदार हमेशा से ही दर्शक का दिल जीत लेते हैं। जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या वह शुरू से ही हटकर रोल करना थे या फिर उन्होंने कुछ और सोचा था?

इसके जवाब उन्होंने कहा कि, “यह मेरी पहली फिल्म थी और ऐसा नहीं है कि मेरे पास फिल्मों की भरमार थी कि मैं चुनता कौन सी करनी है और कौन सी नहीं, लेकिन मुझे खुशी है कि यह ‘लव सेक्स और धोखा’ हिट रही और जब मैंने शुरुआत की तो मुझे दिबाकर और एकता कपूर के साथ भी काम करने का मौका मिला। जहां तक हटकर रोल्स की बात है तो मैंने तय किया था कि मैं ऐसी फिल्में करूंगा जहां मुझे खुद को चैलेंज करने का मौका मिले।”

इस दौरान राजकुमार से पूछा कि, वह पैसों के लिए कोई फिल्में नहीं करते हैं और उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि, “हां मैंने 2-3 फिल्में ऐसी जरूर की हैं, जिनको मैं मना कर सकता था, लेकिन फिर मैंने इमोशनली उसे कर लिया और मुझे इसका मलाल नहीं है।”

ये भी पढ़ें: मंगलसूत्र भी पहन लेते.. जब भरी महफ़िल में बप्पी लहरी के ‘सोने के गहने’ देख Rajkumar ने उड़ाया था मजाक!

Latest Posts

spot_img

you may like