मंगलसूत्र भी पहन लेते.. जब भरी महफ़िल में बप्पी लहरी के ‘सोने के गहने’ देख Rajkumar ने उड़ाया था मजाक!

राजकुमार ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते थे। खासकर लोग उनके डायलॉग के दीवाने थे।

बप्पी दा या बप्पी लहरी.. दोनों ही नाम से म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी मशहूर थे। बप्पी लहरी न केवल अपने गानों की वजह से जाने गए बल्कि उनका पहनावा भी अक्सर सुर्खियों में रहता था। दरअसल, बप्पी लहरी को सोना पहनने का बहुत शौक था और वह जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाते थे तो अक्सर उनके ऊपर सोना लदा हुआ रहता था जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते थे। हालांकि एक बार बप्पी लहरी को उनका यह सोना बहुत महंगा पड़ गया था, जब मशहूर अभिनेता राज राजकुमार ने भरी महफिल में उनका मजाक बना दिया था। तो चलिए जानते हैं राजकुमार और बप्पी लहरी से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा क्या था?

तुनक मिजाज के थे राजकुमार
दरअसल, सुपरस्टार राजकुमार थोड़े तुनक मिजाज के थे। न केवल बप्पी लहरी बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्हें राजकुमार का मजाक सहन किया।हालांकि कोई भी उनकी बात का बुरा नहीं मानते थे। बता दे राजकुमार के इस मजाक के अंदाज से गोविंदा और धर्मेंद्र जैसे बड़े-बड़े एक्टर भी नहीं बच पाए थे। उन्होंने एक बार गोविंद द्वारा दी गई शर्ट को फाड़कर उसका रुमाल बनवाने का कह दिया था तो वहीं मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को बंदर भी कह दिया था। इसके अलावा भी कई कलाकारों ने राजकुमार के मजाक करने के अंदाज को सहन किया है।

बप्पी लहरी का उड़ाया था मजाक
ऐसा ही राजकुमार का एक किस्सा बप्पी लहरी दा के साथ भी हुआ था। दरअसल राजकुमार एक बड़ी पार्टी में शामिल हुए थे जिसमें बप्पी लहरी भी पहुंचे थे। पार्टी में हमेशा की तरह बप्पी लहरी बहुत सारा सोना पहन कर पहुंचे थे। इस दौरान उनके गले से लेकर हाथों में सोना ही सोना लदा हुआ था। पार्टी में बप्पी दा की मुलाकात राजकुमार से भी हुई तो राजकुमार उन्हें देखते ही रह गए और उन्होंने तपाक से बोला- “बहुत खूब तुमने तो एक से बढ़कर एक गहने पहने हुए हैं। बस एक मंगलसूत्र की कमी थी तो वो भी पहन लेते..” बता दे राजकुमार के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर बप्पी लहरी अचानक सन्न रह गए थे। हालांकि बाद में दोनों ठहाके मारकर हंसने लगे।

बता दें, राजकुमार ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते थे। खासकर लोग उनके डायलॉग के दीवाने थे, जब राजकुमार स्क्रीन पर आते तो लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह रहता था। अब न तो राजकुमार इस दुनिया में है और न ही बप्पी लहरी। दोनों का ही निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें: Sharad Kapoor: हीरो से ज्यादा हैंडसम था ये विलेन, ऐश्वर्या-सुष्मिता संग किया काम, अब जी रहा गुमनाम जिंदगी!

ताज़ा ख़बरें