Pathaan की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 6 दिन में कमाए 600 करोड़ से ज्यादा

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है

Pathaan Box Office Day 6: यशराज बैनर तले बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्मों को मात दी और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पठान का क्रेज देखकर लगता है कि फिल्म का जादू जल्द खत्म नहीं होगा। दर्शक थिएटर की ओर खींचे चले जा रहें है। फिल्म ने महज 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। शाहरुख खान के कमबैक और बेहतरीन एक्शन की वजह से फैंस फिल्म को दोबारा देख रहे हैं।

पठान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बॉयकॉट गैंग को मुंह के बल गिरा दिया है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। लेकिन अब शाहरुख खान ने बॉलीवुड की डूबती नैया पार लगा दी है। पठान ने साउथ की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ नया मुकाम हासिल किया। पठान ने महज 6 दिनों में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने 6 दिन में 303 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और वीकेंड पर फिल्म ने 271 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की पठान भारत के साथ-साथ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने बताया कि पठान ने 6 दिन में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रमेश ने कहा कि पठान के 6 दिनों में 600 करोड़ के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से आगे जाना बड़ी बात है। पठान नॉर्थ अमेरिका की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे और फिल्म तीसरे नंबर पर है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान की सफलता के बाद बीते दिन दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान ने मीडिया से बातचीत की। पठान 25 जनवरी को देश और दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट के रोल में हैं। पठान के हिट होने के बाद शाहरुख खान मन्नत से बाहर आए और फैन्स का शुक्रिया अदा किया। किंग खान ने अपने अंदाज में फैन्स का शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़े: क्या Jim जिंदा है, जाने किस फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे Pathaan, kabir और Tiger

Latest Posts

spot_img

you may like