जल्द ही टूट सकती हैं Neelam Kothari और Samir Soni की शादी? अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, साझा की सच्चाई!

नीलम कोठारी और समीर सोनी की शादी साल 2011 में हुई थी। इन दोनों ने एक बेटी भी गोद ली है। नीलम इन दिनों बॉलीवुड दुनिया से दूर ज्वेलरी डिजाइनर बन चुकी है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नीलम कोठारी को भला कौन नहीं जानता? नीलम कोठारी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी बीच उन्होंने मशहूर अभिनेता समीर सोनी के साथ शादी रचाई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि समीर सोनी और नीलम कोठारी की शादी टूटने वाली है। अब इस पर पहली बार समीर सोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा?

एक पोस्ट ने मचाई खलबली
दरअसल, हुआ यूं कि पिछले दिनों समीर सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स दिए थे जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। यहीं से लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया था कि नीलम कोठारी और समीर सोनी की शादी टूटने वाली है। समीर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, “अगर आपको अमीर पति चाहिए तो आपको बहुत हॉट होना चाहिए। अगर आपको ‘खूबसूरत’ पत्नी चाहिए तो जीतोड़ मेहनत करें और पैसे कमाएं। और बाकी जो सिर्फ एक खुशहाल, प्यार भरी शादी चाहते हैं, वे पहले छह महीने साथ रहें और फिर कोई निर्णय लें।”

क्या बोली समीर सोनी?
जब तलाक की खबर वायरल होने लगी तो खुद समीर सोनी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी और नीलम को लेकर कहा कि, “नीलम और मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं। हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है। सच तो ये है कि मैंने इस बारे में सोचा ही नहीं। लोगों को जो परेशानी या निराशा हो रही है, उसके लिए क्षमा है, लेकिन सच्चाई ये है कि हमारी शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी दिक्कत नहीं है। किसी बेमेल जोड़े को साथ देखकर मैंने यह पोस्ट साझा करने का विचार किया और साथ ही दूसरों को सलाह दी। मेरे मन में ऐसे बेतरतीब विचार आते रहते हैं। इसका किसी खास व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है।”

बता दे नीलम कोठारी और समीर सोनी की शादी साल 2011 में हुई थी। इन दोनों ने एक बेटी भी गोद ली है। नीलम इन दिनों बॉलीवुड दुनिया से दूर ज्वेलरी डिजाइनर बन चुकी है जिसके माध्यम से उनके अच्छी खासी कमाई होती है। वह इंडस्ट्री में कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ज्वेलरी भी डिजाइन कर चुकी है। वही समीर सोनी ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Palak Tiwari इस बड़े कारण के चलते टीवी सीरियलों में काम नहीं करना चाहती हैं

Latest Posts

spot_img

you may like