Box Office पर औंधे मुंह गिरी ‘Merry Christmas’, 6 दिन में लागत भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन?

जब भी कैटरीना की कोई फिल्म रिलीज होती है तो फैंस के बीच एक अलग ही खुमार देखने को मिलता है, लेकिन 'मेरी क्रिसमस' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द ही दम तोड़ दिया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बार्बी डॉल’ कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ नजर आ रही है। हालांकि कैटरीना की इस फिल्म का जादू दर्शकों के ऊपर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि 6 दिन में फिल्म की कमाई भी धीमी हो गई है, साथ ही इस फिल्म को कई बड़ी फिल्में टक्कर देती हुई नजर आ रही है। तो आईए जानते हैं आखिर कैटरीना की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की?

इन फिल्मों के आगे फीकी पड़ी ‘मेरी क्रिसमस’
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि, कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। जब भी एक्ट्रेस की कोई फिल्म रिलीज होती है तो फैंस के बीच एक अलग ही खुमार देखने को मिलता है, लेकिन ‘मेरी क्रिसमस’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द ही दम तोड़ दिया। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि सिनेमाघर में इन दिनों ‘मेरी क्रिसमस’ के सामने साउथ फिल्म ‘हनुमान’ और महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ चल रही है। यही वजह है कि, ‘मेरी क्रिसमस’ इन दोनों फिल्मों के आगे फीकी पड़ती नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि 6 दिन में इसकी कोई खास कमाई भी नहीं हो पाई। वही वीकेंड पर भी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

अब तक इतनी हुई फिल्म की कमाई?
बता दें, कैटरीना की यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 2.45 करोड रुपए कमाए जबकि दूसरे दिन 3.45 करोड रुपए कमाए। इसके अलावा तीसरे दिन 3.75 करोड़ जबकि चौथे दिन 1.65 करोड रुपए कमाए। इसके अलावा इसने पांचवें दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि छठे दिन इसने महज 1.15 करोड रुपए का ही बिजनेस किया। फिल्म की कमाई बढ़नी चाहिए लेकिन यह लगातार घटती जा रही है।

यदि पूरे कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक इस फिल्म ने केवल 13.83 करोड रुपए का ही कलेक्शन किया जो फिल्म के बजट से भी कम है। बता दें, यह फिल्म 60 करोड रुपए में बनी है। वहीं ‘हनुमान’ और ‘गुंटूर कारम’ 100 करोड़ के करीब पहुँच गई है।

बता दे पहली बार कैटरीना कैफ साउथ अभिनेता विजय सेतुपति के साथ नजर आ रही है दोनों की फिल्म की कहानी तो काफी पसंद की जा रही है लेकिन साउथ की दो बड़ी फिल्मों के आगे मेरी क्रिसमस का कोई खास जादू नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें: Akshara Singh के इवेंट में बेकाबू भीड़, जमकर हुई पत्थरबाजी, शो छोड़कर भागी एक्ट्रेस!

Latest Posts

spot_img

you may like