Akshara Singh के इवेंट में बेकाबू भीड़, जमकर हुई पत्थरबाजी, शो छोड़कर भागी एक्ट्रेस!

यह घटना 17 जनवरी की है। अक्षरा सिंह एक कार्यक्रम में पहुंची थी जहां पर उन्हें देखने के लिए सैकड़ो दर्शक पहुंचे थे। यहां भीड़ बेकाबू हो गई।

अपनी बेहतरीन गायकी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबरें सामने आई है। दरअसल, हर बार की तरह एक बार फिर अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में जमकर बवाल हुआ जिसके बाद अफरा-तफरा का माहौल हो गया और लोगों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक्ट्रेस को शो छोड़कर जाना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को देखने के लिए लोग इतने बेकाबू हो गए थे कि मारपीट पर उतर पड़े। इस दौरान पुलिस ने पूरा मामला संभाला। तो आइए डिटेल में जानते हैं आखिर क्या है पूरा मांजरा?

भीड़ में जमकर चले पत्थर
दरअसल, यह घटना 17 जनवरी की है। अक्षरा सिंह बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर की एक दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थी जहां पर उन्हें देखने के लिए सैकड़ो दर्शक पहुंचे थे। एक्ट्रेस के आने की खबर सारे नगर में फैल गई थी जिसके बाद लगातार फैंस की संख्या बढ़ती गई और धीरे-धीरे लोग इतने जमा हो गए कि, वे पुलिस से भी नहीं संभले। जैसे ही एक्ट्रेस ने स्टेज पर दस्तक दी तो लोग उन्हें एक झलक देखने के लिए मर मिटे।

यहां पर पुलिस भी लोगों को ठीक से नहीं संभाल पाई जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी जिसमें कांस्टेबल भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसी बीच आयोजकों और पुलिस ने भीड़ से बचकर एक्ट्रेस को जैसे तैसे पटना के लिए रवाना किया। बता दे कई लोगों ने इस भीड़ में जमकर पत्थर बाजी की जिससे कई लोग को चोटें भी आई।

एक्ट्रेस के इवेंट में कई बार हुआ बवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब अक्षरा सिंह के इवेंट में इस तरह का बवाल हुआ। इससे पहले भी एक्ट्रेस के इवेंट में कई बार पत्थरबाजी हो चुकी है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस के स्टारडम का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, वह जब भी किसी इवेंट में जाती है तो भीड़ बेकाबू हो जाती है।

बता दें, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह न केवल डांस, एक्टिंग में माहिर बल्कि वह गाने में भी लोगों का दिल जीत लेती है। यही वजह है कि, एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

ये भी पढ़ें: Box office collection: महज 5 दिन में 100 करोड़ी बनी Hanuman! ‘गुंटूर कारम’ को एक झटके में किया पीछे

ताज़ा ख़बरें