मार्च 2023 में MC Stan टीवी Celebrity की Ranking में रहे नंबर तीन पर, जानें कौन रहा नंबर-1

MC Stan Celebrity Ranking: जाने-माने रैपर और सिंगर एमसी स्टैन टीवी शो बिग बॉस-16 जीतने के बाद काफी पॉपुलर हो गए हैं। वे अब देश के प्रख्यात सेलीब्रेटी हो गए हैं। उनकी टीवी सेलीब्रेटी रैंकिंग में भी काफी सुधार हुआ है। वे अब टीवी सेलीब्रेटी रैंकिग में तीसरे स्थान पर हैं। इस बात की जानकारी इंडिया फोरम्स ने दी है।

इंडिया फोरम्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीवी सेलीब्रेटीज की रैंकिंग जारी करते हुए लिखा कि, ‘’Celebrity Ranking: हम अपडेटेड साप्ताहिक रैंकिंग सूची के साथ वापस आ गए हैं। चार्ट पर एक नज़र डालें और हमें बताएं कि क्या आपके पसंदीदा सितारे ने इस सूची में जगह बनाई है। बता दें कि, रैंकिंग की गणना सेलेब्स बज़, फैन फॉलोइंग, सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर की गई है।’’ आपकों बता दें कि, यह टीवी रैंकिंग 13 मार्च से लेकर 20 मार्च 2023 की है।

इंडिया फोरम्स द्वारा साझा की गई इस रैंकिंग सूची में टॉप-20 सेलीब्रेटीज की रैंकिंग जारी की गई हैं। इस टॉप-20 में पहले नंबर पर शिवांगी जोशी , दूसरे नंबर पर कपिल शर्मा, तीसरे नंबर पर एमसी स्टैन, चौथे नंबर पर जन्नत जुबैर रहमानी और पांचवे नंबर पर शहनाज गिल हैं। इन पांचो टीवी सेलीब्रेटीज समेत बाकी टीवी सेलीब्रेटीज की लिस्ट नीचे दी गई है:

1.शिवांगी जोशी

2.कपिल शर्मा

3.एमसी स्टैन

4.जन्नत जुबैर रहमानी

5.शहनाज गिल

6.तेजस्वी प्रकाश

7.अब्दु रोज़िक

8.अनुष्का सेन

9.फैजल शेख

10.राघव जुआल

11.रुबीना दिलैक

12.अवनीत कौर

13.शिव ठाकरे 

14. प्रियंका चौधरी

15.मौनी रॉय

16. हिना खान

17. मुनमुन दत्ता

18. भारती सिंह

19. जैसमीन भसीन

20. दीपिका कक्कड़ इब्राहिम

अगर बात करें शिवांगी जोशी की, तो टीवी सेलीब्रेटी की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। शिवांगी जोशी खबरों में काफी बनी रहती हैं, इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया इंगेजमेंट और फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वे हाल ही में वेब-सीरीज जब वी मैच्ड में नजर आईं थी। यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वे जल्द ही किसी बड़े फिल्म में नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा दूसरे नंबर पर रहे कपिल शर्मा और तीसरे नंबर पर रहे एमसी स्टैन की बात करें, तो कपिल हाल ही में अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। कपिल की फिल्म ‘ज्विगाटो’ दर्शकों को पसंद आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर एमसी स्टैन बिग बॉस-16 जीतने के बाद से ही खबरों में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Rohit Shetty की मराठी फिल्म School College Ani Life का ट्रेलर हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like