Rohit Shetty की मराठी फिल्म School College Ani Life का ट्रेलर हुआ रिलीज

रोहित शेट्टी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज उनकी डेब्यू मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश और करण परब मुख्य भूमिका में है। यह तेजस्वी की भी मराठी डेब्यू फिल्म है

School College Ani Life Trailer Released: बॉलीवुड के फेमस एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने की तैयारी में है। रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्कूल कॉलेज आणि लाइफ’ (School College Ani Life) से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया है। वहीं आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश और करण परब लीड रोल में है।

विहान सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण परब लीड रोल में है। यह एक फैमेली एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म की कहानी स्कूल और कॉलेज लाइफ पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर देखते ही दर्शकों को अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद आएगी। ट्रेलर में स्कूल में मस्ती करने के साथ पढाई करने के लिए युवा कैसे चुनौतियों को हैंडल करते है।

रोहित शेट्टी की तरह तेजस्वी प्रकाश की भी यह मराठी डेब्यू फिल्म है। स्कूल कॉलेज आणि लाइफ से दोनों पहली बार मराठी इंडस्ट्री में काम करने वाले है। ट्रेलर में तेजस्वी बहुत शांत और मासूम लड़की दिखाई दे रही है। रोहित शेट्टी ने फिल्म का ट्रेलर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘मेरे मराठी दर्शकों ने हमेशा मुझसे पूछा है कि आप मराठी फिल्म कब बनाएंगे? तो पेश है मेरे मराठी दर्शकों के लिए मेरा पहला मराठी प्रोजेक्ट।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरा पहला टुकड़ा, मधुर, सरल और दिल को छू लेने वाली कहानी।’ इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रोहित शेट्टी पवित्र गांधी और विवेक शाह के साथ मिलकर स्कूल कॉलेज आणि लाइफ को प्रोड्यूस किया है। बता दें कि साल 2020 में जब तेजस्वी प्रकाश ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में शिरकत की थी तब रोहित ने इस फिल्म का ऐलान किया था। तभी से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: SRK की Jawan में इस बड़े एक्टर की एंट्री हुई कंफर्म, जानें कैसा होगा इस एक्टर का किरदार

ताज़ा ख़बरें