अक्टूबर के इस दिन रिलीज होगी Kangana Ranaut की Emergency, एक्ट्रेस ने शेयर किया फिल्म मेकिंग वीडियो

कंगना रनौत की मोस्ट मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट अनांउस हो गई है। कंगना ने फिल्म मेकिंग का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमघरों में रिलीज होगी

Emergency Release Date: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की रिलीज सामने आ गई है। हाल ही में कंगना ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था और इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखी है। अब कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। कंगन ने कैप्शन दिया है कि, ‘एंड इट्स वार्पअप, इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो गई है…आप इस फिल्म को 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में देख सकते है। 20-10-2023’ इससे पहले कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरजेंसी के सेट से तीन फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फिल्म में अपने रोल के लुक में नजर आ रही है।

कंगना द्वारा अपने ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि फिल्म को बनाने में कई लोगों की मेहनत लगी है। इस पोस्ट के साथ कंगना की ट्विटर पर वापसी हुई है। कंगना ने ट्वीट किया है कि, ‘नमस्कार, यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ कंगन का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। एक्ट्रेस का अकाउंट मई 2021 में सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस की ट्विटर पर फिर से वापसी हो गई है। कंगना अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले बताया था कि फिल्म इमरजेंसी के लिए उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी गिरवी रखी है। इसके साथ उनको फिल्म की शूटिंग के दौरान डेंग्यू हुआ था और उनकी प्लेस भी बहुत कम हो गई थी। फिर भी उन्होंने शूटिंग की थी। इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का किरदार निभा रही है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोनम, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक और श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है।

ये भी पढ़े: Pathaan ने रिलीज से पहले तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड, लिस्ट में RRR भी शामिल

Latest Posts

spot_img

you may like