TV से मिली पहचान, फिर छोटे पर्दे को ही बता दिया बकवास, जब अपने बयान में बुरी फंसी थीं राधिका मदान!

राधिका ने सबसे पहले मशहूर टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में काम किया था। इस शो में उन्होने इशानी का किरदार निभाया जिसके माध्यम से वह घर-घर में मशहूर हुई।

एक्टिंग की दुनिया में काम करने वाले ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की। शाहरुख खान से लेकर विद्या बालन समेत यह वही कलाकार है जिन्होंने सबसे पहले टीवी की दुनिया में नाम कमाया, इसके बाद इन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इन्हीं सबके बीच पापुलर एक्ट्रेस राधिका मदान भी एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने टीवी शोज अपने करियर की शुरुआत की और इसी से उन्हें सफलता हासिल हुई, लेकिन एक समय पर उन्होंने टीवी को बुरा भला कह दिया था जिसके बाद वह कंट्रोवर्सी में फंस गई थी। आज 1 मई को राधिका अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है, तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

इस टीवी शो से मशहूर हुईं राधिका
दरअसल, राधिका ने सबसे पहले मशहूर टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में काम किया था। इस शो में उन्होने इशानी का किरदार निभाया जिसके माध्यम से वह घर-घर में मशहूर हुई और उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके अलावा भी वह कई टीवी शोज का हिस्सा रही। इसी बीच उन्हें बड़े पर्दे पर भी काम करने का मौका मिला।

दरअसल साल 2018 में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ में उन्होंने अहम किरदार निभाया। यहीं से राधिका मदान का करियर चल पड़ा और फिर उन्होंने ‘कुत्ते’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘मर्दों को दर्द नहीं होता’ जैसी फिल्मों में काम किया और बड़ी एक्ट्रेस बनकर उभरी। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

क्या बोली थीं राधिका?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पापुलैरिटी हासिल करने के बाद राधिका मदान ने टीवी को लेकर कह दिया था कि, टीवी में काम करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि, “टीवी इंडस्ट्री में 40-50 घंटे लगातार काम करना पड़ता है, जोकि काफी हैक्टिक हो जाता है। स्क्रिप्ट के बारे में पूछे जाने पर कहते हैं कि आप सेट पर चलो गरमा-गरमा स्क्रिप्ट आ रही है। डायरेक्टर लास्ट समय में चीजें चेंज कर देते हैं।”

इसके बाद राधिका को कई लोगों ने ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं बल्कि टीवी क़्वीन कहीं जाती डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने तो राधिका मदान को लेकर काफी कुछ कह दिया था। वही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर बुरी तरह ट्रोल किया।

ये भी पढ़ें: कभी TV की Queen थीं ये एक्ट्रेसेस, आज काम के लिए दर-दर भटक रही, ऐसे कर रही अपना गुजारा

Latest Posts

spot_img

you may like