कभी TV की Queen थीं ये एक्ट्रेसेस, आज काम के लिए दर-दर भटक रही, ऐसे कर रही अपना गुजारा

कांची कॉल को अपने टीवी शो 'एक लड़की अनजानी सी' में देखा होगा। इस शो के माध्यम से वह बड़ी एक्ट्रेस भी बन गई थी लेकिन किस्मत ने ऐसी मार मारी की वह अचानक इंडस्ट्री से गायब ही हो गई।

एक्टिंग की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर सफलता आसानी से मिल जाए लेकिन इस सफलता को हमेशा यानी की निरंतर रखना बहुत मुश्किल है। जी हां ऐसे कई बड़े-बड़े कलाकार रहे हैं जिन्होंने एक समय पर एक्टिंग की दुनिया में तहलका मचा दिया। या यूं कहे कि यह रातोंरात सुपरस्टार बन गए, लेकिन फिर इसकी किस्मत में ऐसा पटवार किया कि यह काम के लिए भी दर दर भटके और इन्हें अपने मनपसंद का काम नहीं मिल पाया। आज हम बात करेंगे छोटे पर्दे की कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने एक समय पर टीवी की दुनिया में राज किया लेकिन पिछले कुछ सालों से यह काम के लिए मोहताज हो गई है। तो चलिए जानते हैं लिस्ट..

विभा आनंद
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस विभा आनंद का। विभा आनंद को आपने ‘बालिका वधू’ में देखा होगा जिसमें उन्होंने सुगना का किरदार निभाया था। इस शो से विभा को अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल हुई लेकिन इसके बाद वह किसी बड़े शो में नजर नहीं आई। इतना ही नहीं बल्कि विभा को उनके मन मुताबिक काम भी नहीं मिल पाया।

पूनम नरूला
इसके बाद दूसरा नाम है पॉपुलर अभिनेत्री पूनम नरूला का। पूनम नरूला टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है जिन्होंने ‘शरारत’, ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया है लेकिन अब उन्हें किसी भी शो में नहीं देखा जाता और ना ही उन्हें उनके मन मुताबिक काम मिल रहा है। फिलहाल वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अपना गुजारा करती है।

कांची कॉल
वहीं तीसरा नाम है मशहूर अभिनेत्री कांची कॉल का। कांची कॉल को अपने टीवी शो ‘एक लड़की अनजानी सी’ में देखा होगा। इस शो में कांची को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और वह इस शो के माध्यम से बड़ी एक्ट्रेस भी बन गई थी लेकिन किस्मत ने ऐसी मार मारी की वह अचानक इंडस्ट्री से गायब ही हो गई।

शेफाली शर्मा
इसके अलावा पॉपुलर अभिनेत्री शेफाली शर्मा भी कहीं गुमनाम सी हो गई है। बता दे शैफाली ने ‘बानी इश्क दा कलमा’ से खूब पापुलैरिटी हासिल की थी, लेकिन इस शो के बाद उन्हें कोई खास पहचान हासिल नहीं हुई। शेफाली इन दिनों सोशल मीडिया पर रहती है और पोस्ट साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की बहन जो उन्ही की तरह TV की पॉपुलर एक्ट्रेस? सच्चाई जान खा जाएंगे धोखा!

ताज़ा ख़बरें