Haryana मे भी Bird Flu की पुष्टि, 1,66,000 मुर्गे-मुर्गियों को मारे जाने की तैयारी

हरियाणा (Haryana) में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। जानकारी है कि पंचकूला से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू मिला है। पशुपालन मंत्री जेपी दलाल (Jai Parkash Dalal) ने इसकी जानकारी दी है।

Haryana Bird Flu News: देश में कोरोना वायरस के साथ-साथ अब कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को आखिरकार हरियाणा (Haryana) में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। जानकारी है कि पंचकूला से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू मिला है। पशुपालन मंत्री जेपी दलाल (Jai Parkash Dalal) ने इसकी जानकारी दी है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद फैसला किया गया है कि राज्य में 5 पोल्ट्री फार्म के मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाएगा। इसका मतलब है कि 1,66,000 मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाएगा।

वहीं, एहतियातन पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों का चेकअप किया जाएगा। एक किलोमीटर एरिया के लोगों की जांच भी होगी। मंत्री ने बताया कि ‘पिछले एक महीने में हरियाणा में 4 लाख मुर्गियों की मौत हुई है। हमने जालंधर सैंपल भेजे थे। अलग-अलग पोल्ट्री फॉर्म से भोपाल भी सैंपल भेजे गए थे, इनमें से दो फार्म्स के सैंपलों में H5N8 मिला.’

ये भी पढ़े: Uttar Pradesh विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान घोषित

Haryana Bird Flu News

बता दें कि अभी तक देश में केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली के हस्तसाल गांव के DDA पार्क में भी 16 पक्षियों की संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी जांच हो रही है। प्रभावित राज्यों को एवियन इंफ्लूएंज़ा पर निर्धारित एक्शन प्लान का पालन करने को कहा गया है। जिन राज्यों में फ्लू की अभी पुष्टि नहीं हुई है, उन राज्यों में पक्षियों की संदिग्ध मौतों पर नजर रखने को कहा गया है और तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया है, ताकि जल्द से जल्द बचाव के कदम उठाए जा सकें।

इसी दूसरी ओर देशभर में फैली बर्ड फ्लू की दहशत के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी इसके दस्तक देने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित सेंट्रल पार्क में 100 से अधिक कौवे मरे हुए पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामला संज्ञान में आते ही दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों की एक टीम बनाकर इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सरकार इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि बीते कुछ दिनों में इन कौवों की मौत हुई है।

पशु पालन विभाग का कहना है कि बर्ड फ्लू के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, संभव है कि अधिक ठंड के कारण इन कौवों की मौत हुई हो। मृत कौवों को जांच के लिए भेज दिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी, लेकिन जिस प्रकार देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक की है उसके बाद दिल्ली में संदिग्ध हालत में कौवों की मौत चिंता का विषय है।

Latest Posts

spot_img

you may like