Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के तेलुगू सॉन्ग Bathukamma पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Bathukamma: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का चौथा सॉन्ग ‘बथुकम्मा’ को आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह वीडियो सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बथुकम्मा को हिंदी और तेलुगू भाषा में कंपोज किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग में सलमान खान भी पूरे साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं।

इस सॉन्ग पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस इस सॉन्ग को लेकर यूट्यूब पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। इस सॉन्ग को फैंस भारतीय संस्कृति और एकता को उजागर करने वाला सॉन्ग बता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यह गीत हमारी संस्कृति की विशिष्टता और विविधता को दर्शाता है। हम क्षेत्रों से विभाजित हैं लेकिन मानवता द्वारा एकजुट हैं।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’एक दक्षिण भारतीय होने के नाते मैं सलमान भाई को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एकमात्र बॉलीवुड सुपरस्टार हैं जो दक्षिण भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिर्फ दक्षिण भारतीय संस्कृति ही नहीं बल्कि वह बहुत अच्छे तरीके से भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इस तरह के प्रामाणिक तेलंगाना त्योहार गीत को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और सुपर स्टार सलमान खान को इस तरह के सॉन्ग में देखना काफी सुखद अनुभव है।’’

बता दें कि, सॉन्ग ‘बथुकम्मा’ को संतोष वेंकी और ऐरा उडुपी ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग को रवि बसरूर ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग की हिंदी लिरिक्स को शब्बीर अहमद और रवि बसरूर ने लिखाी हैं। वहीं सॉन्ग की तेलुगू लिरिक्स किन्नल राज और हरिनी इवातुरी ने लिखी हैं।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: Meena Kumari की मौत पर आखिर क्यों इस एक्ट्रेस ने कहा था Meena तुम्हे मौत मुबारक हो?

Latest Posts

spot_img

you may like