Dharmendra Booked Full Hospital Before Esha Birth: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को तो हम सभी जानते हैं। फिल्मों में आते ही उन्होने अपने मॉचो छवि और अदाकारी से सभी को दीवाना बना लिया था। हालाकि धर्मेंद्र जब फिल्मों में आए थे, तब वो शादीशुदा थे और चार चार बच्चों के पिता भी थे। बावजूद इसके धर्मेंद्र का दिल ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी पर आ गया था और हेमा भी धर्मेंद्र पर फिदा थी। शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ये प्यार और परवान चढ़ा और फिर 1980 में हेमा मालिनी से शादी कर ली। हालाकि धर्मेंद्र ने अपनी पहली वाइफ प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया और इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली।
शादी के कुछ ही दिनों बाद हेमा मालिनी प्रेग्नेंट हो गई और फिर जब डिलीवरी का टाइम आया,तो धर्मेंद्र ने एक बड़ा चौंकाने वाला फैसला कर लिया। दरअसल वो नहीं चाहते थे कि किसी को ये पता चले और मजेदार बात ये है कि हेमा मालिनी की प्रेग्नेंसी को भी उस वक्त छुपाकर रखा गया था। ऐसे में सवाल कई थे। पर धर्मेंद्र किसी भी तरह का कोई विवाद या फिर फैन्स का अस्पताल के बाहर जमावाड़ा नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होने हेमा मालिनी की डिलीवरी के लिए पूरा का पूरा अस्पताल ही बुक करा लिया था। अस्पताल में उस वक्त 100 कमरे थे। सभी को अभिनेता ने ईशा देयोल के जन्म के लिए बुक करा लिया था।
इस बात का खुलासा मशहूर शो जीना इसी का नाम है में एक बार हेमा मालिनी की करीबी दोस्त नीतू कोहली ने किया था। नीतू कोहली के मुताबिक ईशा का जन्म होने वाला था पर किसी को पता नहीं था कि हेमा प्रेग्नेंट हैं। इसलिए प्राइवेसी के लिए धर्मेंद्र ने पूरा अस्पताल ही बुक करा लिया था। हालाकि ये बात पहले किसी को पता नहीं थी कि धर्मेंद्र ने ऐसा कुछ किया है। हेमा मालिनी ने अपनी प्रेग्नेंसी का जिक्र आपनी बायोग्राफी में भी किया है। ड्रीम गर्ल ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थी, तब धर्मेंद्र की मां घर में बिना किसी को बताए उनसे मिलने एक डबिंग स्टूडियों में आई थी और अपना आशीर्वाद उन्हे दिया था। हेमा मालिनी के मुताबिक धर्मेंद्र की मां बहुत ही दयालु व सपोर्टिव थी।
आपको बता कि नवंबर 1981 में ईशा देयोल का जन्म हुआ और इसके बाद दूसरी बेटी अहाना देयोल के पिता धर्मेंद्र बने। अपनी बायोग्राफी में हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र की भी जमकर तारीफ की है। हाल ही में धर्मेंद्र के पोते व सनी देयोल के बेटे करण की शादी थी। जिसमें हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने शिरकत नहीं की थी। हालाकि धर्मेंद्र इस शादी में पूरे जोश के साथ नजर आए।

