Dharmendra Hema Malinis 44th Wedding Anniversary Celebration: हिंदी सिनेमा में ही-मैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 2 मई को अपनी 44वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलीब्रेट की। इस मौके पर धरम जी और हेमा मालिनी एक साथ नजर आए। बेटी ईशा देओल भी सेलीब्रेशन में मौजूद थी। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग एनिवर्सरी सेलीब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स को शेयर की हैं। जिस पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सेलीब्रेशन में दोनों सितारों ने एक दूसरे को माला पहनाकर इस लम्हे को एंज्वॉय किया। मजेदार बात ये है कि इस मौके को यादगार बनाने के लिए धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर भरपूर प्यार लुटाते हुए किस भी किया है।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस सेलीब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करने के बाद ड्रीम गर्ल ने लिखा है कि आज की कुछ घर की शानदार तस्वीरें। इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि आपके लिए कुछ और तस्वीरें साझा कर रही हूं। इन फोटोज में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की खूबसूरत तस्वीरें हैं। एक फोटो में बेटी ईशा देओल के साथ दोनों सितारें नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र और हेमा की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है कि आप दोनों को एनिवर्सरी मुबारक हो। एक ने लिख है कि कितने दिनों बाद आप दोनों को साथ में देखकर मजा आ गया। एक अन्य ने लिखा है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत व प्यारी जोड़ी है धरम जी और हेमा जी की। आपको बता दें कि इस मौके पर धरम जी ने जहां पीच कलर की शर्ट पहने हुए हैं। वहीं हेमा जी ने रेड और व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत आभूषण पहने हुए गॉर्जियस लग रही हैं।
More photos for you pic.twitter.com/20naRKL8gA
— Hema Malini (@dreamgirlhema) May 2, 2024
इससे पहले हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ पति व अभिनेता धर्मेंद्र को उनकी सालगिरह की शुभकामनाएं दीं थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरों का एक मोंटाज पोस्ट कर लिखा था कि आज हमारी शादी की सालगिरह! 44 साल का साथ, 2 खूबसूरत लड़कियां, हमारे आस-पास प्यारे बच्चे और हमें अपने प्यार से डुबाना! हमारे प्रशंसक और उनकी असीम प्रशंसा। खुशी के इस उपहार के लिए ईश्वर के प्रति हमारा शाश्वत आभार। बेटी ईशा देओल ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए मम्मी पापा को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा ने 1980 में शादी की थी।
ये भी पढ़े: Makarand Deshpande ने Aamir और Shah Rukh Khan की बताई खासियत, बोले इस वजह से कामयाब हैं ये दोनों सुपर सितारे

