फैन्स की बीच मास्क लगा पहुंची Deepika Padukone, पर बेकाबू भीड़ ने बिगाड़ दिया सारा खेल

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पठान की सफलता से बहुत ही एक्साइटेड हैं। तभी वो फैन्स का इस फिल्म को लेकर रियक्शन जानने के लिए मुंबई के एक थियटर पहुंच गई। जहां उन्हे पहचानना मुश्किल हो रहा था

Deepika Padukone Latest Look: सिनेमा घरों में 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का जलवा 5वें दिन भी जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पठान ने 5 ही दिन में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया है। फिल्म की कामयाबी के बीच किंग खान ने रविवार को पठान की रिलीज के बाद पहली बार फैन्स का अभिवादन मन्नत पर किया। बाद में इसे लेकर एक वीडियो भी शाहरूख खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होने अपने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए तहे दिल से बादशाह खान ने धन्यवाद भी दिया।

इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पठान एक्ट्रेस चेहरे पर मास्क व हेड पर टोपी लगाकर मुंबई के एक थियटर पहुंची। दीपिका को यहां फैन्स पहचान नहीं पाए और जब फैन्स ने लीड एक्ट्रेस को अपने बीच पाया, तो वो बेकाबू हो गए और बढ़ती भीड़ की वजह से दीपिका को वहां से भागना पड़ा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी एक्ट्रेस को भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण मुंबई के बांद्रा के एक मल्टीप्लेक्स थियटर पठान पर दर्शकों का रियक्शन जानने पहुंची थी, लेकिन बेकाबू भीड़ की वजह से दीपिका को वहां से भागना पड़ा। दीपिका यहां पर चेहरा छुपाकर आई थी। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के रियक्शन दे रहे हैं।

दीपिका यहां ब्लैक हुडी और ट्राउजर पहने एकदम कैजुअल लुक में ब्लैक टोपी और ब्लैक मास्क के साथ चेहरा छुपाए हुए थी। एक यूजर ने दीपिका के चेहरा छुपाने पर लिखा है कि एक्ट्रेस को चेहरा छुपाने की क्या जरूरत थी। एक दूसरे ने लिखा कि समझ में नहीं आ रहा है कि ये दीपिका पादुकोण हैं या राज कुद्रा। हालाकि कुछ ऐसे भी हैं, जो एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Box Office पर Pathaan का जादू बरकरार, King Khan ने फैन्स का इस अंदाज़ में किया स्वागत

Latest Posts

spot_img

you may like