कॉमेडियन Zakir Khan ने बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स को हिंदी को लेकर दी बड़ी नसीहत, बोले डायलॉग तो हिंदी में ठीक से लिख लिया करो

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान ने बॉलीवुड के मेकर्स को हिंदी की ऐसी-तेसी करने को लेकर लताड़ा है।

Comedian Zakir Khan jibe to Bollywood filmmakers about Hindi: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान जोकि अपनी कॉमेडी और फमी ह्यूमर को लेकर अक्सर खबरों में बने रहते है। इसी बीच जाकिर ने बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स को हिंदी की ऐसी-तेसी करने को लेकर एक बड़ी हिदायत दी है। जाकिर ने अंग्रेजी के डायलॉग को हिंदी में गलत तरीके से ट्रांसलेट करवाने पर फिल्म मेकर्स को लताड़ा है। जाकिर का मानना है कि एक डायलॉग राइटर को अपना काम उसे अपने हिसाब से करने देना चाहिए। 

जाकिर ने इसी को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि, ‘’डियर फिल्म मेकर्स, जब आप एक डायलॉग राइटर को नियुक्त करते हैं, तो उन्हें लिखने दें। केवल ट्रांसलेट करने के लिए बाध्य न करें। एक इंग्लिश का एक्सप्रेशन इंग्लिश के एक्सप्रेशन की ही तरह होता है, जिसका हिंदी में शब्द से शब्द अनुवाद नहीं किया जा सकता है।’’

इसी स्टोरी में जाकिर ने आगे लिखा कि, ‘’साथ ही हिंदी बोलने वाले लोग बहुत सारे शब्द अंग्रेजी में बोल लेते हैं। तोह दोस्त आराम करो! हर शब्द का अनुवाद करवाने की जरूरत नहीं है। मैंने जितना सुना है कि फिल्ममेकिंग एक कोलेबोरिटव प्रोसेसे है, इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति को हायर कर लें जिस पर आप भरोसा करते हैं। या फिर इंग्लिश में ही बना लो।’’

अंत में जाकिर ने हिंदी में गलत तरीके से ट्रांसलेट किए गए दो डायलॉग्स का उदाहरण देते हुए लिखा कि, ‘’मेरे तो दोनो उलटे पैर हैं, मैं नाच नहीं सकती।’’ दूसरा- तुमने बहुत अच्छा परफ्यूम पहनना है।”

जाकिर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार वेब-सीरीज तथास्तु में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा इस सीरीज की स्क्रिप्ट राइटिंग भी खुद उन्होंने ने ही की थी। दर्शकों को यह सीरीज काफी ज्यादा पसंद आई थी। जाकिर एक बड़ी कॉमेडी सीरीज और शो में नजर आने वाले है। इसके अलावा वे एक फिल्म में भी नजर आ सकते है। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor फिल्म Animal में निभायेंगे Physics Lecturer का किरदार, इस कारण से बनेंगे गैंगस्टर

Latest Posts

spot_img

you may like