फिल्मी दुनिया में एक ऐसा भी दौर था जब सांवली-सलोनी हीरोइन की तुलना खूबसूरत हीरोइन से होती थी। हर किसी को ये लगता था कि, केवल गोरी दिखने वाली लड़कियां ही हीरोइन बन सकती है। हालांकि अब दौर बदल चुका है। हर कोई अब अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते पर एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहा है। इसी बीच एक पापुलर एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर सामने आई है जो अपने बचपन में सांवले रंग की वजह से काफी ट्रोल हुई थी। तो चलिए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रही इस बच्ची के बारे..
पिता के साथ नजर आ रही है बच्ची
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि, बच्ची अपने पिता के साथ नजर आ रही है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसके बाद फैंस पहेलियां बुझाने लगे। यह बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है और इन दिनों वह खुद मां बन चुकी है और अपनी बेटी के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही है।
दरअसल यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस कहीं जाने वाली बिपाशा बसु है। जी हां.. बिपाशा बसु अपनी खूबसूरती, फिटनेस और एक्टिंग के लिए जानी जाती है और वर्तमान में वह इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है।
16 की उम्र में मिला पहला मौका
एक समय पर बिपाशा ने खुलासा किया था कि बचपन में उनके सांवले रंग को लेकर लोग उन्हें बहुत ताने मारते थे। हालांकि इसी बीच उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। बिपाशा बसु डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन 16 साल की उम्र में उन्हें सुपर मॉडल बनने का मौका मिला। दरअसल, 16 साल की उम्र में ही बिपाशा बसु ने गोदरेज सिंथल की तरफ से सुपर मॉडल का कॉन्टेस्ट जीत लिया था जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में ही नाम कमाया।
फिर उन्हें साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ में काम करने का मौका मिला और वह पहली फिल्म से लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गई। इसके बाद बिपाशा ने ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘आंखें’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘जिस्म’, ‘मदहोशी’, ‘बरसात’, ‘डरना जरूरी है’ और ‘अलोन’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री की सुपरस्टार बनकर उभरी। बिपाशा बसु ने मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। वह इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ समय एंजॉय कर रही है।
ये भी पढ़ें: John के कारण Bipasha से दूर हो गए थे Dino Morea? 22 साल बाद बोले- जॉन के लिए मेरे मन में आज भी…

