John के कारण Bipasha से दूर हो गए थे Dino Morea? 22 साल बाद बोले- जॉन के लिए मेरे मन में आज भी…

जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा ने मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचा ली। करण और बिपाशा की एक बेटी है जिसका नाम देवी है।

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो इसमें जाने-माने अभिनेता डीनो मोरिया और बिपाशा बसु का नाम जरूर शामिल होता है। जी हां.. बिपाशा और डीनो एक समय पर इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल थे। दोनों को एक दूजे के साथ भी खूब पसंद किया जाता था, लेकिन अचानक इन दोनों के बीच जॉन अब्राहम आ गए और बिपाशा हमेशा के लिए डीनो से अलग हो गई। अब पहली बार डीनो मोरिया ने बिपाशा से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और जॉन अब्राहम को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

डीनो और बिपाशा की होने वाली थी शादी?
बता दें, डीनो मोरिया और बिपाशा एक साथ कई फिल्मों में नजर आए और इन्हीं फिल्मों के दौरान यह दोनों एक दूसरे से इश्क करने लगे। जहां सुनहरे पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया तो निजी जिंदगी में भी लोग इन्हें खूब पसंद करते थे। कहने वाले यह भी कहते हैं कि डीनो मोरिया और बिपाशा एक दूसरे से शादी रचाने वाले थे, लेकिन अचानक बिपाशा की जिंदगी में जॉन अब्राहम की एंट्री हो गई और डीनो संग उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद जॉन अब्राहम लोगों के निशाने पर आ गए और डिनो मोरिया-बिपाशा को जुदा करने का कारण उन्हें बताया जाने लगा। अब पहली बार डीनो मोरिया ने इस पर अपनी अपनी चुप्पी तोड़ी और गलतफहमी को सबके सामने साफ कर दिया है।

डीनो ने किया खुलासा
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान डीनो मोरिया ने बिपाशा और जॉन के रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर क्यों बिपाशा वह अलग हो गए।

डीनो मोरिया ने कहा कि, “सबसे पहले तो मैं एक चीज साफ कर देना चाहता हूं कि कभी भी जॉन को लेकर मेरे मन में प्रतिद्वंद्विता नहीं थी। हम तब भी दोस्त थे और आज भी हैं। पिछले दिनों मैंने उसे कॉल किया था कि साथ में ड्राइव पर चलते हैं। लोगों को लगने लगा था कि उनकी वजह से बिपाशा से मेरा ब्रेकअप हो गया है, लेकिन यह सच नहीं था। जॉन के आने से काफी पहले हमारा रिश्ता खत्म हो चुका था। ‘राज’ के दौरान ही हमारा ब्रेअकप हो गया था। ये सब सिर्फ अफवाह है कि हम तीनों में कड़वाहट थी। हम तीनों तब भी आपस में बातें करते थे। हम दोस्त थे। मैं जॉन के लिए काफी खुश हूं।”

वहीं बिपाशा को लेकर एक्टर ने कहा कि, “वे उन दिनों कोलकाता से आई थीं और मैं बैंगलोर से आया था। हमारा परिचय एक कॉमन फ्रेंड ने कराया था और उसी ने हमें ब्लाइंड डेट पर भेजा था। मैंने बिपाशा के लिए सुन रखा था कि वे कोई सुपरमॉडल हैं और सच में वे सुपरमॉडल थीं। हम एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे और हमारी डेट इतनी अच्छी हुई कि हमने उसके तुरंत बाद डेटिंग शुरू कर दी थी।” हालांकि जॉन के साथ भी बिपाशा का रिश्ता लंबा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचा ली। करण और बिपाशा की एक बेटी है जिसका नाम देवी है।

बिपाशा-जॉन का वर्कफ़्रंट
बात करें इनके काम के बारे में तो जहां डीनो लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए तो वहीं बिपाशा ने भी लंबे समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इसके अलावा बात की जाए जॉन अब्राहम की तो आखरी बार उन्हें शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: B’Day: बड़े ही दिलफेंक आशिक हैं Karan Singh Grover, 2 बीवियों को छोड़ Bipasha को बनाया तीसरी पत्नी!

ताज़ा ख़बरें