Anupamaa: अनुपमा को उनकी गुरू मां Malti Devi देंगी देरी से आने की सजा, बेटे की शादी सुन अनुपमा होगी हैरान

अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में अब दर्शकों को और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। लेटेस्ट प्रोमों के मुताबिक अनुपमा में एक साथ कई सारे मोड आने वाले हैं

Anupamaa Upcoming Episode Alert: स्टार प्लस टीवी का नं. वन शो अनुपमा टीवी शोज की रेटिंग में हमेशा टॉप की पोजिशन पर बरकरार रहता है। इसके पीछे इस शो में आए दिन आ रहा ट्विस्ट है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में अब दर्शकों को और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। लेटेस्ट प्रोमों के मुताबिक अनुपमा में एक साथ कई सारे मोड आने वाले हैं। अनुपमा एक तरफ जहां अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है, वहीं उसके बेटे की शादी और अनुज को छोड़कर जाने के लिए वो ऊहापोह की स्थिति में है।

आज के एपिसोड में पहले अनुपमा सपने में देखेगी कि उसे गुरूकुल डांस अकेडमी से बाहर निकाल दिया गया है और वो परेशान है। अनुपमा फिर अचानक नींद से जागती है और उसे पता चलता है कि वो सपना देख रही है। इसके बाद वो जल्दी से तैयार होकर डांस अकादमी जाती है, लेकिन वो लेट हो जाती है। अनुपमा अब सपने को याद करती है कि उसे अब सजा मिलेगी। लेट आने के लिए गुरू मां मालती देवी नाराज़ हो जाती है और अनुपमा को सजा सुनाती है। उसे सजा के तौर पर एक पैर पर एक घंटे के लिए खड़ा किया जाता है।

अनुपमा अपनी सफाई में गुरू मां मालती देवी से कहती है कि उसके बेटे की शादी है। इसलिए तैयारियों की वजह से वो लेट हो गई है। लेकिन फिर भी गुरू मां उसे फटकार लगाते हुए लंबी स्पीच सुना देती है। इसके बाद अनुपमा मालती देवी को समर की शादी में आने के लिए आमंत्रित करती हैं। प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि परिवार के बाकी सदस्य शादी में जाने के लिए तैयार हो रहे होते हैं। इस बीच अनुज और छोटी अन अनुपमा से अंजाने की तरह व्यवहार करते हैं। जिसे देख वो बहुत दुखी होती है।

अब आने वाले एपिसोड्स में हमें पता चलेगी कि गुरू मां मालती देवी समर की शादी में आएंगी या नहीं। इसके अलावा इस शो से एक लेटेस्ट खबर ये भी है कि भैरवी का किरदार निभा रही माही सोनी को रिप्लेस कर दिया गया है। अब दर्शक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स के लिए खासे उत्साहित होंगे कि आगे क्या होने वाला है। यही इस शो का रोमांच है। देखते हैं आगे क्या होता है।

ये भी पढ़े: Archana Gautam ने अचार खाने पर Aishwarya Sharma का उड़ाया मजाक, Soundous के साथ कर रही हैं मजे

Latest Posts

spot_img

you may like