Amitabh Bachchan, Subrata Roy के निधन पर हुए भावुक, बोले उन्होंने अकेले ही अपने दम पर इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया था

Amitabh Bachchan Emotional On The Demise Of Subrata Roy: सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय का बीते मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर देशभर में कई लोगों समेत पूरे बॉलीवु़ड ने भी शोक जताया। सुब्रत रॉय के साथ  बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के भी अच्छे संबंध थे। अमिताभ भी सुब्रत के निधन से काफी दुखी हुए हैं। अमिताभ ने सुब्रत को श्रद्धांजलि देते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है। 

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग से सुब्रत को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘’एक-एक करके अतीत हमें छोड़ देता है, वे जो आपका लगाव बन जाते हैं, आपके करीबी बन जाते हैं, एक दिन वे चले जाते हैं। और शून्य रह जाता है अज्ञात शून्य की वह अनुपचारित ज्वालामुखीय गहराई, अब कोई उपस्थिति नहीं, कोई स्नेह नहीं। सब चले गए उनके लिए वो एक बेहतर निवास है लेकिन हमारे लिए गड्ढे के उस शून्य के समान है जो खाली है। अस्पष्ट, फिर भी जब तक समय आराम करने और फिर से जीने का फैसला नहीं करता, ऐसा कभी नहीं होता। लेकिन उसे स्वयं के लिए दोबारा जीने में कोई हानि नहीं है।’’

अंत में बिग बी ने इतना बड़ा बिजनेस खड़ा करने के लिए सुब्रत रॉय की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’अकेले ही, बिना किसी पीढ़ीगत कष्ट के, उन्होंने एक बड़े साम्राज्य का निर्माण किया। कुछ भी नहीं से एक ऐसी चीज़ तक जिसमें ‘नहीं’ नहीं था, किसी भी चीज़ का ‘नहीं’ चला गया। केवल स्मृति और स्मरण का समय जैसा कि हम सभी के जीवन में होता है, अभावों को पूरा करने के लिए प्रार्थनाएँ और उनके लिए छोड़ा गया सौम्य आश्वासन।” (https://srbachchan.tumblr.com/) (अमिताभ बच्चन का ब्लॉग)

बता दें कि, ऐसा माना जाता है कि अमिताभ बच्चन जिनेक सुब्रत रॉय से काफी अच्छे संबंध थे, उन्होंने अमिताभ बच्चन को कंगाल हो जाने के वक्त काफी मदद की थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा भी सुब्रत रॉय के बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ भी काफी अच्छे संबंध थे। 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar ने फैन को थप्पड़ मारने वाली वायरल वीडियो का सच बताया, बोले वो लड़का भाग गया, मैं कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता 

Latest Posts

spot_img

you may like