Alia Bhatt के फैंस के लिए OTT पर धमाका, ‘राजी’ से ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सुपरहिट फिल्म मौजूद!

आलिया भट्ट को यदि आप पसंद करते हैं तो उनकी बेहतरीन फिल्में OTT पर भी है जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। आलिया भट्ट ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया तो अब यह OTT की दुनिया में भी तहलका मचा रही है। बता दे आलिया भट्ट को यदि आप पसंद करते हैं तो उनकी बेहतरीन फिल्में OTT पर भी है जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की OTT फिल्मों के बारे में..

राजी
इसमें सबसे पहला नाम है फिल्म ‘राजी’ का। यह आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म है जिसमें उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। फिल्म में आलिया भट्ट एक भारतीय जासूस बनी थी जिसमें विक्की कौशल भी अहम किरदार में थे। फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

डार्लिंग
इसके बाद है फिल्म ‘डार्लिंग’। आलिया भट्ट ने डार्लिंग के लिए भी काफी तारीफें बटोरी है। बता दे यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर आराम से मिल जाएगी। यह वही फिल्म है जिसके माध्यम से आलिया भट्ट ने OTT डेब्यू किया था। इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

हार्ट ऑफ़ स्टोन
इसके अलावा आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट आफ स्टोन’ भी एक अच्छी फिल्म है जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में आलिया नेगेटिव किरदार में नजर आई थी। यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी
इसके बाद आती है ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की तो इस फिल्म के बारे में आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

हम्टी शर्मा की दुल्हनिया
इसके बाद आती है आलिया की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’। फिल्म में आलिया वरुण धवन के साथ नजर आई थी जो साल 2014 में खूब पसंद की गई। यदि आप इस फिल्म को थियेटर में देखने के लिए चूक गए हैं तो अब इसे आप प्राइम वीडियो पर आराम से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 1 या 2 नहीं 28 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी है ये हसीना, इसके बावजूद बॉलीवुड की Qween, OTT की सुपरस्टार!

Latest Posts

spot_img

you may like