Birthday SPL: The Kerala Story की लीड एक्ट्रेस Adah Sharma घुंघराले बाले की वजह से हो गई थी रिजेक्ट, आज उनकी फिल्म…

अदा शर्मा शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी इसलिए उन्होने पढ़ाई छोड़ कथक सीखना शुरू कर दिया और कथक से ही ग्रेज्युएशन किया है

Adah Sharma Rejected Due To Curly Hair: हालिया में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक करीब 75 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालाकि इस फिल्म की टीजर रिलीज के साथ ही विवादों ने इसका पीछा नहीं छोड़ा है। जबकि ये फिल्म कट्टर इस्लामवाद धर्मांतरण और आतंकवाद पर गंभीर चोट करती है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है जबकि अब 12 मई को ये फिल्म 37 देशों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं आज अदा शर्मा का जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं। अदा शर्मा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स, जिसके बारे में लोग नहीं जानते होंगे। अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई में हुआ और आज वो 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। अदा शर्मा के पिता नेवी में थे जिनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अदा शर्मा शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी इसलिए उन्होने पढ़ाई छोड़ कथक सीखना शुरू कर दिया और कथक से ही ग्रेज्युएशन किया है। अदा शर्मा ने सालसा डांस भी विदेश जाकर सीखा।

शुरूआती दौर में अदा शर्मा के बाल घुंघराले थे। इसलिए जब को फिल्मों में काम पाने के लिए ऑडिशन देने जाती, तब उन्हे उनकी बालों की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। अदा शर्मा को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक मिला विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 से, जिसमें वो रजनीश दुग्गल के अपोजिट नजर आई थी। यह एक हॉरर रोमांटिक फिल्म थी। जो कामयाब फिल्म साबित हुई थी, लेकिन अदा ने फिर से हॉरर फिल्म की जिसका नाम था फिर, लेकिन ये कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद अदा की एक और फिल्म हम है राही कार के, रिलीज हुई ये भी फ्लॉप हो गई। जिसके बाद अदा ने साउथ की ओर रूख किया। इसी बीच उनकी एक कॉमेडी फिल्म हंसी तो फंसी रिलीज हुई, ये भी कुछ खास नहीं कर पाई थी।

अदा शर्मा ने फिर साउथ की फिल्में ही करनी शुरू कर दी। लेकिन जब भी उन्हे मौका मिलता वो हिंदी फिल्मों में किस्मत जरूर अजमाती थी। विद्दुत जमावल के साथ उनकी फिल्म कमांडो सीरीज की फिल्में भी रिलीज हुई। जिसका रिस्पॉन्स औसत रहा था। अक्षय कुमार की सेल्फी में भी अदा शर्मा नजर आई थी और अब उनकी द केरला स्टोरी रिलीज होने के बाद एक तरफ जहां विवादों में हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अदा जल्द ही एक पुलिस वाली का रोल करती फिल्म द गेम ऑफ गिरगिट में नजर आएंगी।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt ने पहली बार Nepotism पर ट्रोलर्स की बोलती बंद की, कहा हां.. ये आसान था पर सिर्फ….

Latest Posts

spot_img

you may like