Lahore-1947: कौन हैं ये खूंखार विलेन जो Sunny Deol संग करेगा दो-दो हाथ? पहले भी कई हीरो को दे चुका है पटकनी!

फिल्म लाहौर 1940 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अभिनेता आमिर खान निर्माता के रूप में अपना कार्यभार संभालने वाले हैं।

‘गदर-2’ की सफलता के बाद सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में है। वही फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उतावले हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि, ‘गदर-2’ की तरह ही ‘लाहौर-1947’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी दिखाई देगी। इसी बीच फिल्म के विलन का भी खुलासा हो चुका है जो सनी देओल के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं फिल्म ‘लाहौर 1947’ में विलेन का किरदार निभाने वाले इस कलाकार के बारे में..

सनी के साथ जमकर होगा मुकाबला
बता दें, लाहौर 1947 का निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी करने वाले हैं। यही वजह है कि इस फिल्म की कहानी पर काफी भरोसा है और फैंस भी इससे कुछ अच्छे कंटेंट की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में नजर आएंगी जबकि उनके अपोजिट पापुलर एक्ट्रेस प्रीती जिंटा नजर आएंगी। इससे पहले सनी और प्रीति कई बार स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं और इन दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद है। अब सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है कि आखिर सनी देओल के सामने विलन का रोल कौन अदा करेगा? क्योंकि फैंस सनी देओल के सामने एक अच्छे खिलाड़ी को देखना चाहते हैं। अब ऐसे में खुलासा हुआ है कि 1947 में राजकुमार संतोषी ने मशहूर अभिनेता अभिमन्यु सिंह को चुना है।

क्या अभिमन्यु को चुना?
अभिमन्यु पहली बार सनी देओल के साथ दिखाई देंगे। ऐसे में यह रोल उनके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। बता दे इस बात का खुलासा खुद राजकुमार संतोषी ने किया है। उन्होंने कहा कि, “आमतौर पर, जब भी हम एक खलनायक के कैरेक्टर के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले जो नाम आता है वो होता है अमरीश पुरा या फिर डैनी का। लेकिन अब हमें आगे देखना होगा कि आगे की कमान कौन संभालता है। दिलचस्प बात यह है कि हमने अभिमन्यु सिंह को शामिल किया है, जो लाहौर 1947 में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी तीव्रता, उनकी आवाज और उनका दृढ़ विश्वास वास्तव में अपराजेय है। वह निस्संदेह हमारी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं।”

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं अभिमन्यु
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, अभिमन्यु सिंह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘अक्श’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाल’ से इंडस्ट्री में सफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में काम किया जिसमें उनके एक्टिंग को खूब सराह गया। इसके अलावा अभिमन्यु ‘मॉम’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘सेल्फी’, ‘अटैक’, ‘गब्बर सिंह’ जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में काम किया बल्कि वह तमिल और तेलुगु के भी जाने-माने अभिनेता है। इसके अलावा वह ‘कुमकुम’ और ‘आहट’ जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘लाहौर-1940’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अभिनेता आमिर खान निर्माता के रूप में अपना कार्यभार संभालने वाले हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सनी देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है?

ये भी पढ़ें: ‘Animal’ पर फूटा Shailesh Lodha का गुस्सा, बोले- ये गलत दिखाया गया कि अल्फा मेल रोता नहीं…

Latest Posts

spot_img

you may like