Tumbbad Beats Kareena Kapoor The Buckingham Murders: 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई है। पहली करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म द बकिंघम मर्डर्स और दूसरी सोहम शाह की कल्ट हॉरर फिल्म तुम्बाड को मेकर्स ने फिर से रिलीज किया है। दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई की बात करें, तो फिर से रिलीज की गई तुम्बाड ने सभी का सरप्राइज करते हुए करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स को बॉक्स ऑफिस बैटल में हरा दिया है। तुम्बाड फिल्म के मेकर्स ने पहले दिन की कमाई का जो आंकडा पेश किया है। उससे तो यही लगता है कि पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जंग तुम्बाड ने जीत ली है।
Tumbbad के मेकर्स की माने तो फिल्म ने पहले दिन रि-रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की है। जबकि 2018 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब सिर्फ 65 लाख का कारोबार किया था। इसके उलट हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने पहले दिन 1.15 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। जबकि फिल्म का ग्लोबल क्रॉस 1.4 करोड़ का था। अब तक हुई रि-रिलीज फिल्मों में तुम्बाड की कमाई सबसे अच्छी रही है। इससे पहले री-रिलीज हुई फिल्में लैला मजनू ने 30 लाख, तीन दिनों में रहना है तेरे दिल में फिल्म ने 1.2 करोड़, रणबीर कपूर की रॉकस्टार ने दो हफ्तों में 1.2 करोड़ की कमाई की थी।
इन आंकड़ो की माने तो तुम्बाड री-रिलीज पर 10 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। ऐसे में तुम्बाड हालिया री-रिलीज हुई फिल्मों में कमाई के मामले में काफी आगे निकल सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि बॉक्स ऑफिस पर इस दौरान कोई बड़ी रिलीज भी नहीं है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि तुम्बाड के लिए आगे का रास्ता साफ है। तुम्बाड की इस कमाई के पीछे एक सबसे बड़ा कारण ये भी है कि ये फिल्म रिलीज के 4 सालों बाद भी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है। तुम्बाड की री-रिलीज की कमाई से उत्साहित सोहम शाह ने तुम्बाड के सीक्वेल तुम्बाड 2 की घोषणा भी कर दी है।
आईएमडीबी ने फिल्म 8.2 की रेटिंग दी है। तुम्बाड में सोहम शाह,अनीता डी केलकर,ज्योति मालशी,हर्ष के,रूद्रा सोनी, रोनजिनी चक्रवर्ती और मोहम्मद समद आदि ने लीड भूमिका निभाई है। जबकि फिल्म राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है।

