Rajinikanth की Jailer, Sunny Deol की Gadar 2 और Akshay Kumar की OMG 2 ने बनाया रिकॉर्ड, 15 अगस्त पर तीनों फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

खबरों के मुताबिक तीनों फिल्मों ने मिलकर करीब 140 करोड़ की कमाई की है। जो आपने आप में एक ऐतिहसिक रिकॉर्ड है

Gadar 2 vs. OMG 2 vs. Jailer Box Office Collections: 10 और 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तीन बड़े सुपरस्टार्स की तीनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है। 10 अगस्त को थलाइवा रजनीकांत की फिल्म जेलर और 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुई और इन तीनों ही फिल्मों को वीकेंड हॉलीडे का जबरदस्त फायदा हुआ। आलम ये है कि तीनों ही फिल्मों ने एक साथ मिलकर 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। खबरों के मुताबिक तीनों फिल्मों ने मिलकर करीब 140 करोड़ की कमाई की है। जो आपने आप में एक ऐतिहसिक रिकॉर्ड है।

इन तीनों ही फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी,ओपेनहाइमर और भोला शंकर का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है, लेकिन जेलर, गदर 2 और ओएमजी 2 ने कमाई के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो अकेले गदर 2 ने 5वें दिन यानि 50-60 करोड़ की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल इंटरटेनमेंट की रिपोर्ट की माने तो गदर 2 का इंडिया में नेट कलेक्शन 228.98 करोड़ रूपये रहा है।

इसके अलावा थलाइवा रजनीकांत की फिल्म जेलर भी कमाई के मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। उसने रिलीज के 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ का कारोबार किया है। जेलर का अब तक का इंडिया का नेट कलेक्शन 210.65 करोड़ का रहा है। जबकि अक्षय कुमार,पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओएमजी 2 ने 5 वें दिन 17.1 करोड़ की कमाई है। ओएमजी का नेट कलेक्शन अब तक 72.27 करोड़ रहा है।

इससे पहले प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपने एक संयुक्त बयान में 10 से 13 अगस्त के बीच में रिलीज चार बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को एक रिकॉर्ड बताया था और कहा था कि 100 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एक नया रिकॉर्ड बना है। इन फिल्मों की कामयाबी और सिनेमाघरों तक दर्शकों की पहुंच सिनेमा के लिए अच्छी खबर है।

ये भी पढ़े: Farhan Akhtar ने Don 3 में Ranveer Singh की कास्टिंग हो रही आलोचना पर तोड़ी चुप्पी, बोले SRK को Don में कास्ट करने पर…

Latest Posts

spot_img

you may like