Rajesh Khanna के घर आशीर्वाद में कदम रखते ही Dimple Kapadia को अंदाज़ा लग गया था कि ये शादी नहीं चलने वाली है

राजेश खन्ना ने डिंपल को उस वक्त देखा था, जब वो राजकपूर की फिल्म बॉबी की शूटिंग कर रही थी। एक पार्टी में डिंपल को देखते ही राजेश खन्ना उन पर फिदा हो गए

Rajesh Khanna And Dimple Kapadia Marriage Real Truth: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किस्से हैं, जिसे बार बार पढ़ने व सुनने का दिल करता है। इस रोचक व मजेदार किस्सों की खान से हिंदी सिनेमा भरा पड़ा हुआ है। इन्ही में से एक किस्सा हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की शादी का भी है। डिंपल से शादी से पहले राजेश खन्ना पर लड़कियां यूं ही फिदा हो जाया करती थी। यहां तक कि सुपरस्टार के कईयों के साथ रिलेशन की बातें भी सामने आई थी, लेकिन राजेश खन्ना ने अपने से उम्र में करीब आधी डिंपल से शादी करने का फैसला करके सभी को हैरत में डाल दिया था।

दरअसल राजेश खन्ना ने डिंपल को उस वक्त देखा था, जब वो राजकपूर की फिल्म बॉबी की शूटिंग कर रही थी। एक पार्टी में डिंपल को देखते ही राजेश खन्ना उन पर फिदा हो गए। अब जिस पर हजारों लड़कियां फिदा थी वो खुद डिंपल का दीवाना हो गया है। तो जाहिर सी बात है कि डिंपल को जैसे बिना मांगे ही सब कुछ उस वक्त मिल गया था। हिंदी सिनेमा को सुपरस्टार डिंपल से प्यार करने लगा था तो फिर डिंपल में भी सोचने समझने की शक्ति गायब सी हो गई थी। दोनों एक साथ गायब हो जाया करते थे। ऐसे में राजकपूर की फिल्म की शूटिंग रूक जाया करती थी। कैसे भी करके फिल्म पूरी हुई और रिलीज भी हुई। इधर फिल्म रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तो उधर राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे डिंपल ने स्वीकार कर शादी कर लिया और फिल्मों को छोड़ शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेने लगी, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं था।

राजेश खन्ना अपनी फिल्मों की चौकाचौंध में बिजी रहते थे और डिंपल अकेले आशीर्वाद बंगले में रहने को मजबूर रहती। समय के साथ वो दो बेटियों की मां तो बन गई थी, लेकिन शायद हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार ने अपनी वाइफ वो उस नजर से कभी देखा नहीं था। जिसकी ख्वाहिश हर वाइफ को अपने पति से रहती है। डिंपल ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि जब उन्होने आशीर्वाद में कदम रखा, तभी वो समझ गई थी कि ये शादी हैपी शादी नहीं होने वाली है। बाद में वही हुआ जिसका डर डिंपल को सता रहा था। डिंपल अपनी दोनों बेटियों के साथ काका से अलग रहने लगी, पर वाबजूद इसके उन्होने तलाक नहीं लिया।

डिपंल की लाइफ में ये सब 10 सालों के अंदर ही हो गया। करीब 11 साल बाद फिर डिंपल कपाडिया ने फिल्मों में फिर से वापसी की और अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। जांबाज़ और सागर जैसी फिल्मों की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने डिंपल कपाडिया को जबरदस्त वापसी कराई थी और उसके आगे कुछ भी बताने की जरूर नहीं है।

ये भी पढ़े: Aamir Khan और Faisal Khan की लड़ाई ने जब ले लिया था खतरनाक रूप, भाई Faisal ने कहा था कि मैं Aamir के नाम…

Latest Posts

spot_img

you may like