Aamir Khan ने Kapil Sharma से पूछा सवाल, शो में अभी तक मुझे क्यों नहीं बुलाया तो Kapil का ऐसा था रियक्शन देखिए वीडियो

ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर आमिर खान से मीडिया ने कई सवाल पूछे और आमिर ने सभी का जवाब भी दिया और कहा कि जब कोई स्क्रिप्ट उन्हे पसंद आएगी, तो जरूर वो उसे करेंगे

Aamir Khan Asks A Funny Question To Kapil Sharma: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान हाल ही में कथित गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। आमिर खान अब पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्चिंग पर पहुंचे। जहां मीडिया की सारी अटेंशन आमिर की तरफ ही थी। आमिर खान ने यहां किसी को निराश भी नहीं किया और पंजाबी ढोल ताशों की ताल पर डांस करते हुए दमदार एंट्री मारी। कैरी ऑन जट्टा 3 ओरिजिनल फिल्म कैरी ऑन जट्टा का तीसरा पार्ट है। ट्रेलर को देख तो लगता है कि ये फिल्म फिर से धमाल मचाएगी। पर यहां आमिर खान ने बी-टाउन की गॉसिप के लिए काफी कुछ कह दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर आमिर खान से मीडिया ने कई सवाल पूछे और आमिर ने सभी का जवाब भी दिया और कहा कि जब कोई स्क्रिप्ट उन्हे पसंद आएगी, तो जरूर वो उसे करेंगे। इसके अलावा लाल सिंह चढ्ढा एक्टर ने कपिल के साथ पंजाबी फिल्म करने की इच्छा भी यहां जताई और सबसे मजेदार सवाल यहां आमिर खान ने कपिल शर्मा से पूछ लिया, जो उन्हे पूछना चाहिए था। आमिर खान ने कपिल शर्मा से कहा कि कपिल मुझे अपने शो में क्यों नहीं बुलाता है। इसके बाद कपिल शर्मा का रियक्शन देखने लायक था। कपिल ने कहा कि सर आप ही नहीं आते हो, कई बार तो आपको इनवाइट किया था।

फिर आमिर खान ने कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यार तू जब फोन करता है तो मैं फिल्मों में बिजी रहता हूं। जब फिल्में न तो तो मुझे बुलाओ, तो मैं जरूर आउंगा। आमिर खान ने यहां कपिल शर्मा से उनके शो में आने के लिए प्रोमिज तो कर दिया और साथ ही ये भी कहा कि वो खुद भी और की तरह ही कपिल शर्मा शो के बड़े फैन्स हैं। वो रोज रात को सोने से पहले पिछले कई महीनों से कपिल शर्मा शो को जरूर देखते हैं। आमिर से मिली इस तरह की तारीफ पर कपिल भी खुश हो गए और कहा कि सर आपका धन्यवाद।

अब देखना ये है कि आमिर खान कपिल शर्मा शो का हिस्सा कब बनते हैं, वैसे इस शो में जाने का सबसे परफेक्ट टाइम यही है, क्योकि आमिर खान इस वक्त कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। कपिल इस बार ट्राई कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान अपनी फिल्म चैंपियन्स के लिए हीरो की तलाश कर रहे हैं। पहले सलमान खान को हीरो लेना था लेकिन उनके इनकार के बाद आमिर रणबीर कपूर को अपनी फिल्म का हीरो बनाना चाहते हैं। देखते हैं आमिर खान की इस फिल्म के लिए हीरो की तलाश कब खत्म होती है।

ये भी पढ़े: Sanjay Dutt ने गिरफ्तारी पहले एक ही रात में की थी Zanjeer की डबिंग, निर्देशक Apoorva Lakhia ने किया खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like