टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘ दीया और बाती हम’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो में संध्या के किरदार से मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह नजर आई थी और लोग उन्हें संध्या बींधनी के नाम से ही जानने लगे थे, लेकिन इस शो को छोड़ने के बाद दीपिका सिंह का कैरियर ऐसा बर्बाद हुआ कि वह कई दिनों तक बेरोजगार रही। बता दे आज 26 जुलाई को दीपिका सिंह का जन्मदिन है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुडी कुछ खास बातें..
आईपीएस संध्या के नाम से मिली थी पहचान
बता दे दीपिका सिंह ने ‘दीया और बाती हम’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस शो के माध्यम से खूब सफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है, ‘कवच’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे टीवी शोज में काम किया। लेकिन इन शोज में काम करने के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
इसी बीच उन्हें ‘टीटू अंबानी की शादी’ में देखा गया लेकिन इस फिल्म से उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। ऐसे में दीपिका ने कई दिनों तक टीवी इंडस्ट्री में काम नहीं किया और अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में वह केवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है।
ऐसे हुई टीवी में वापसी
कहा जाता है कि दीपिका सिंह टीवी में वापसी नहीं करना चाहती थी। रिपोर्ट की माने तो वह फ़िल्में और ओटीटी में नाम कमाना चाहती थी। यही वजह थी कि कई टीवी प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए थे। इसी बीच उन्हें ना तो फिल्मों में काम मिल रहा था और ना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जिसकी वजह से उन्होंने पॉपुलर शो ‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी की। बता दें दीपिका को उनके डांस वीडियो को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं TV की ‘गोपी बहू’ Devoleena Bhattacharjee? करीबी ने शेयर की Good News!

