Ayesha की वो फिल्म जिसमें बिना बताए डायरेक्टर ने शूट किया इंटिमेट सीन, मच गई थी तबाही! ऑफर होने लगी थी बी-ग्रेड फ़िल्में

आयशा ने अपने करियर में 'हंगामा', 'मेहरबान', 'बलमा', 'माशूक', 'वक्त हमारा है', और 'संग्राम' जैसी फिल्मों में काम किया।

90s की क्वीन कहीं जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस आयशा जुल्का आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आयशा जुल्का ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन पिछले कुछ सालों से वह गुमनामी की जिंदगी जी रही है। इसी बीच हम बात करेंगे एक्ट्रेस के जीवन की उस फिल्म के बारे में जिसके बाद उनकी जिंदगी में तबाही मच गई थी और उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिलने लगे थे। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी इस फिल्म के बारे में…

इन फिल्मों का हिस्सा रही आयशा
बेशक 90s के दशक में आयशा जुल्का सुपरहिट हीरोइन में से एक थी। उनके साथ काम करने के लिए हर कोई बेकरार रहता था लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी जब उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन दिया जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा तो कई लोगों ने उन्हें बी ग्रेड फिल्मों के ऑफर दिए। आयशा ने अपने करियर में ‘हंगामा’, ‘मेहरबान’, ‘बलमा’, ‘माशूक’, ‘वक्त हमारा है’, और ‘संग्राम’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने साल 1993 में फिल्म ‘दलाल’ में भी काम किया। कहा जाता है कि यही फिल्म आयशा जुल्का के करियर की सबसे बड़ी गलती मानी गई।

इन फिल्मों में दिए बोल्ड सीन्स
इस फिल्म में मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा राज बब्बर, रवि बहल, टीनू आनंद जैसे कलाकारों ने भी काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट हुई लेकिन आयशा के करियर को ले डूबी। दरअसल इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक इंटीमेट सीन दिया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। कहा जाता हैं कि आयशा जुल्का को इस सीन की खबर नहीं थी। रिपोर्ट की माने तो इस सीन में बॉडी डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया गया था लेकिन बाद में आयशा को ही दिखाया गया जिसकी भनक आयशा को भी नहीं लगी। जब फिल्म रिलीज हुई तो एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क गई थी।

इसके अलावा आयशा ने फिल्म ‘आंच’ में भी नाना पाटेकर के साथ कुछ बोल्ड सीन दिए थे जिसके बाद उनकी इमेज बोल्ड सींस वाली हो गई थी और एक्ट्रेस को तरह-तरह के रोल ऑफर होने लगे थे जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। खैर इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन बोल्ड सींस के बाद आयशा के कैरियर पर थोड़ा असर देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें: जब Madhuri-Juhi में था 36 का आंकड़ा, एक-दूसरे संग नहीं करती थी काम, जूही ने कहा- मुझे ईगो था..

Latest Posts

spot_img

you may like