Madhvan-Salman संग काम कर पॉपुलर हुई थी ये बच्ची, रचाई 2 शादियां, क्या आप पहचान पाए?

आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक समय पर एक्ट्रेस की खूबसूरती परेशानी बन गई थी। उनकी खूबसूरती के चलते कई लोगों ने उन्हें अपनी फिल्मों से भी बाहर कर दिया था।

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्में दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। इसी फेहरिस्त में अब एक और पापुलर एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर चर्चा का विषय है जिसे पहचान पाना हर किसी के बस की बात नहीं। बता दे यह बच्ची अपने करियर में मशहूर अभिनेता सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है, लेकिन इस बच्ची को बहुत कम लोग पहचान पाए हैं। तो चलिए तस्वीर में नजर आ रही है बच्ची कौन?

कौन हैं बच्ची?
छोटी-छोटी दो छोटी वाली इस बच्ची की क्यूटनेस देखने लायक है। वहीं दूसरे फोटो में यह बच्ची अपनी मां के साथ नजर आ रही है। वैसे दूसरे फोटो को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बच्ची कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस है, लेकिन यदि आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं तो चले हम आपकी मदद करते हैं।

ख़ूबसूरती बन गई थी परेशानी
दरअसल, ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि पापुलर एक्ट्रेस दिया मिर्जा है जिन्होंने ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दिया ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ में काम किया जिसमें उनकी खूबसूरती और एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि बहुत ही कम समय में दिया मिर्जा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक समय पर दिया मिर्जा की खूबसूरती उनकी परेशानी बन गई थी। जी हां उनकी खूबसूरती के चलते कई लोगों ने उन्हें अपनी फिल्मों से भी बाहर कर दिया था।

एक इंटरव्यू में खुद दिया मिर्जा ने यह खुलासा किया था कि उन्हें ‘टू मैन स्ट्रीम’ लुक कहकर फिल्म से निकाल दिया करते थे। बता दें, दिया मिर्जा इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में कम आती है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। दिया मिर्ज़ा ने दो शादियां की है। दीया मिर्जा ने अपने करियर में ‘दीवानापन’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘संजू’, ‘दम’ और ‘परिणीता’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: ‘Heeramandi’ से पहले राजघराने पर बन चुकी है ये सीरीज और फ़िल्में, शाही शानों-शौकत की दिखाई झलक!

Latest Posts

spot_img

you may like