Crime Patrol से ख़राब हुई छवि, झेली कई परेशानियां.. काम न मिलने पर छलका Anup Soni का दर्द!

अनूप सोनी ने अपनी भूमिका और अपने रोल से हमेशा ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में वह फिल्म 'मिर्ग' में दिखाई दिए थे।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़ा एक कलाकार हमेशा ही पर्दे पर एक नए किरदार के साथ पेश होना चाहता है, लेकिन दर्शक कभी-कभी उन्हें एक छवि में इतना पसंद कर लेते हैं कि दूसरी छवि में उन्हें देखना पसंद ही नहीं करते हैं। ऐसा कई कलाकारों के साथ हुआ है कि एक छवि के कारण उनसे कई तरह के किरदार छीन लिए जाते हैं। इनमें से एक पॉपुलर टीवी और फिल्म अभिनेता अनूप सोनी के साथ हुआ है। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान अनूप सोनी ने अपना दर्द बताया। कैसे एक ही एक ही छवि के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें अलग-अलग किरदार देने के लिए तैयार ही नहीं थे। तो चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर अनूप सोनी ने ऐसा क्यों कहा?

क्राइम पेट्रोल की वजह से हुआ नुकसान
यदि आपने ‘क्राइम पेट्रोल’ देखा होगा तो आप अनूप सोनी को भली भांति जानते होंगे। अनूप सोनी ने अपनी भूमिका और अपने रोल से हमेशा ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में वह फिल्म ‘मिर्ग’ में दिखाई दिए थे जो 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनूप सोनी ने बताया कि कैसे लोग उन्हें लगातार क्राइम पेट्रोल में दिखाई गई भूमिका को लेकर ही रोल दे रहे थे जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। अभिनेता के मन में था कि वह एक कलाकार के रूप में अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं लेकिन लोगों के मन में उनको लेकर एक अलग ही छवि बैठ गई थी और कोई भी उन्हें नए किरदार देने को तैयार नहीं था।

क्या बोले अनूप सोनी?
अनूप सोनी ने अपने बयान में कहा कि, “एक अभिनेता के रूप में मेरा विश्वास है कि मैं जो भी ऑप्शन चुनता हूं, उसका मेरे दर्शक आनंद लेते हैं। मैं अलग भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं जानता हूं कि मुझे इंडस्ट्री में कुछ खास लोगों के साथ काम करना होगा। मेरे पास आने वाली स्क्रिप्ट मेरी पसंद की होनी चाहिए। फिलहाल, मेरा प्लान अलग-अलग लोगों के साथ काम करने का है। पंद्रह साल तक मेरी दाढ़ी नहीं रही। कास्टिंग एजेंट मुझे इसी तरह की भूमिकाएँ देते थे। हालांकि मैं लड़ या बहस नहीं कर सकता था। मैं उनसे कहता था कि निर्माताओं को यह विश्वास दिलाना उनका काम है कि मैं अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकता हूं।”

शॉर्ट फिल्मों में ही मिला काम
उन्होंने आगे कहा कि, “शारीरिक परिवर्तन और स्टाइलिंग बाद में आती है। मैंने अब अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है क्योंकि मुझे बहुत सारी भूमिकाएं अस्वीकार करनी पड़ीं। मैंने 2019 में क्राइम पेट्रोल छोड़ दिया, लेकिन तब से मैंने केवल क्लास ऑफ 83, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड, तांडव, वॉर स्टोरी 1963 और अब ‘मिर्ग’ के साथ चार लघु फिल्में की हैं।”

बता दे, अनूप सोनी इससे पहले अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ‘सत्यमेव जयते’, ‘रात बाकी है’, ‘अपहरण’, ‘गंगाजल’, ‘खुशी’ और ‘कगार’ जैसी फिल्में शामिल है।

ये भी पढ़ें: Death Anniversary: मौत से चंद घंटे पहले ऐसा था Nutan का हाल, दर्दनाक चीखों से गूंज उठा था अस्पताल, और फिर..

Latest Posts

spot_img

you may like