Hritik-Deepika की ‘Fighter’ पर जमकर बवाल! रिलीज से पहले फिल्म ने कैसे छापें करोड़ों रुपए?

फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, अनिल कपूर, संजय दत्त एक जैसे मशहूर कलाकार नजर आएंगे, वहीं विलेन के रूप में ऋषभ साहनी नजर आएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में लगने के लिए तैयार है। फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्मों को लेकर नई-नई अपडेट सामने आ रही है। अब हाल ही में खुलासा हुआ है कि, फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों रुपए कमा लिए हैं जिसके बाद यह फिल्म चारों तरफ चर्चा में आ गई। तो आईए जानते हैं आखिर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने कैसे रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए?

ऋतिक-दीपिका के लिए बेकरार फैंस
सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि, ऋतिक की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जब से फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है तभी से फैंस इस फिल्म के लिए बेकरार है। खास बात यह है कि, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में भी जोड़ी को देखने के लिए फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है और फिल्म ने पहले ही दिन धांसू कमाई भी कर ली।

एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘फाइटर’ ने पहले दिन 2.9 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि अब तक पूरे भारत में सिर्फ एक दिन में ही फाइटर के 8,8190 टिकट बीत चुके हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े-बड़े राज्यों में इसकी बिक्री हुई। बता दें, फिल्म को रिलीज होने में महज 3 दिन बाकी है। यही वजह है कि, एडवांस बुकिंग में यह 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।

हीरो पर भारी विलेन
फिल्म में ऋतिक और दीपिका पादुकोण के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, अनिल कपूर संजय दत्त एक जैसे मशहूर कलाकार नजर आएंगे, जबकि विलेन के किरदार में ऋषभ साहनी ऋतिक को दमदार टक्कर देने वाले हैं। जब पिछले दिनों ट्रेलर जारी किया गया था तो फिल्म में विलेन की काफी चर्चा की गई थी। ऋषभ एक पाकिस्तानी आतंकी रहता है जो भारतीय वायुसेना से जंग शुरू करता है। ट्रेलर में ही ऋतिक और उनके बीच जमकर भिंडत देखने को मिल रही है। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए Saif, उदास दिखीं पत्नी Kareena! जानें अब कैसी है Actor की तबीयत?

Latest Posts

spot_img

you may like