Meenakshi Seshadri ने बताया कि वो 90s  के बाद फिल्मों से क्यों गायब हो गईं, बोलीं अब मैं भारत वापस आ गई हूं, अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बोली यह बात?

Meenakshi Seshadri Tells Why She Disappeared From Films Now Making Comeback: बॉलीवुड में 80 और 90 दशक के सुपरस्टार एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि जिन्होंने हीरो, घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था, मीनाक्षी का उस दौर में हर कोई दीवाना था। लेकिन इतनी सफल अभिनेत्री होने के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से काफी जल्दी गायब हो गई। मीनाक्षी आखिरी बार साल 1998 में आई फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ में नजर आईं थी। लेकिन मीनाक्षी अब फिर से एक बार  फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।

मीनाक्षी ने हाल ही में ‘रेडियो नशा ऑफिशियल’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वे फिल्मों से क्यों गायब हो गईं थी और अपने कमबैक बारे में जानकारी दी है। मीनाक्षी ने बातचीत करते हुए कहा कि, ”लोग सोच रहे थे कि मैं ‘दामिनी’ जैसी और फिल्मों करूंगी। लेकिन फिर मैं उस समय दो-तीन और दिशाओं में चली गई। एक तो मैंने स्टेज पर फिर से परफॉर्म करना शुरू कर दिया और दूसरा मैंने एमए (MA) के लिए एन्रोल कर लिया। बीए तो मैंने पहले ही कर लिया था, लेकिन फिर सात साल के बाद मैंने सोचा कि फिर से पढ़ाई करूं। तीसरी चीज यह हुई है कि मैंने साउथ में भी दो फिल्में कर लीं। और चौथी चीज यह हुई कि मुझे लगा कि मैं अब शादी के लिए तैयार हूं। मुझे पता नहीं है, लेकिन जीवन में ऐसी कुछ चीजें होती हैं।”

 अंत में मीनाक्षी ने बताया कि वे अब भारत में वापस आ गई हैं और वे फिल्में करेंगी, इसके अलावा ओटीटी में भी काम करेंगी।  मीनाक्षी ने कहा कि,  ‘’लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं,  मैं अब पूरी तरह से भारत में वापस आ गई हूं। अब मुझे मेरे परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त है। मेरे बच्चे भी अब अपने ऊपर निर्भर हो गए हैं। और मैं वापसी के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं अब सब करूंगी।’’

बता दें कि, मीनाक्षी ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई से भी मुलाकात की है। मीनाक्षी अब जल्द ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Meenakshi Seshadri ने कई सालों बाद Subhash Ghai से की मुलाकात, क्या सुभाष अब मीनाक्षी के साथ कोई फिल्म बना रहे हैं?

Latest Posts

spot_img

you may like