क्या SRK की Jawan की कहानी  को Darkman और Perarasu से कॉपी किया गया है?

SRK Jawan Darkman  Perarasu: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ जिसका टीजर 02 मई 2023 को आने वाला है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बहरहाल फैंस के इसी उत्साह के बीच इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर खूब फैल रही है। ट्विटर पर कई यूजर्स शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ को साल 2006 में आई तमिल फिल्म ‘पेरारसु’ और साल 1990 में  आई हॉलीवुड की फिल्म ‘डार्कमैन’ का  मिक्सचर बता रहे हैं। 

एक यूजर ने शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के लेकर फिलम् डार्कमैन का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्विट किया कि, ‘’एक्सक्लूसिव #शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा, अल्लू और दीपिका स्टारर #जवान हॉलीवुड फिल्म डार्कमैन और तमिल फिल्म पेरारासु का अनऑफिशियल रीमेक है#SRK के 52 अनऑफिशियल रीमेक है।’’ यूजर ने द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में शाहरुख लुक फिल्म डार्कमैन के लुक काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। 

वहीं एक और दूसरे यूजर ने भी ‘डार्कमैन’ का पोस्टर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’तो कंटेंट चोर #शाहरुख खान की #जवान तमिल फिल्म #perarasu का रीमेक है और इसके लुक को #darkman से भी  अनऑफिशियली तरीके से चुराया गया है।’’

इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक नितेन नवीन ने भी फिल्म जवान को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा स्टारर जवान को हॉलीवुड फिल्म डार्कमैन और तमिल फिल्म पेरारासु का रीमेक बताया जा रहा है। अगर सच है तो गई. भैंस पानी में।’’

हालांकि, फिल्म जवान के मेकर्स ने इन ट्विट्स पर अभी तक किसी प्रकार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर बात करें फिल्म ‘जवान’ की कहानी को तमिल फिल्म ‘पेरारसु’ से कॉपी करने की तो, इसपर फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने पहली ही पुष्टि कर दी थी कि उनकी फिल्म ‘जवान’, ‘पेरारसु’ सहित किसी और फिल्म की रीमेक नहीं है। हालांकि, फिल्म ‘डार्कमैन’ की कहानी को अगर गौर करें तो फिल्म ‘जवान’ को लेकर कुछ संशय उठाता। क्योंकि खबरों की मानें तो फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख एक डॉक्टर और स्पाई दोनों का ही किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, और यही कहानी थोड़ी सी फिल्म ‘डार्कमैन’ की भी है। डार्कमैन में एक साइंटिस्ट होता है जो बाद में बुराई से लड़ने के लिए सुपरहीरो बन जाता है। 

बहरहाल अब तो यह फिल्म  ‘जवान’ का टीजर देखकर ही पता चल जायेगी कि यह फिल्म किसी फिल्म की कॉपी है या फिर ओरिजिनल फिल्म है।

ये भी पढ़ें: Dhoom 4 के मिले संकेत John Abraham कर सकते हैं वापसी

Latest Posts

spot_img

you may like