जितना लोग टीवी सीरियल से कमाते हैं उतना मैं अपने एक गाने से कमा लेता हूं: Prince Narula 

Prince Narula: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता, शो होस्ट और मॉडल प्रिंस नरूला जोकि इन दिनों अपने रियलिटी शो रोडीज सीजन 19 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रिंस ने दिए मीडिया इंटरव्यू में बताया कि वे क्यों इतने दिनों से टीवी सीरियल और एक्टिंग से दूर हैं। इसके अलावा प्रिंस ने यह भी बताया कि उनका असली पैशन किया है। 

प्रिंस ने बताया कि उन्हें एक्टिंग से इतने प्यार नहीं है, उनका असली पैशन सिंगिंग है। प्रिंस हमेशा से सिंगर बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें सिंगिंग के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा था। प्रिंस ने कहा कि, ‘’मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में आया तो मैंने सॉन्ग्स में एज आ मॉडल के तौर पर काम किया, तो उस वक्त लोगोंं को लगता था कि मैं सिर्फ एक्टिंग ही करना चाहता हूं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था, मेरा पैशन हमेशा सिंगिंग ही था।’’ 

प्रिंस जिन्होंने हिट टीवी सीरियल ‘बढ़ो बहू’ में काम किया था। यह सीरियल काफी पॉपुलर हो गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रिंस ने इस टीवी सीरियल को छोड़ दिया था। प्रिंस ने इस सीरियल के छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि, ‘’जब मैं यह सीरियल कर रहा था, तो मुझे 14-14 घंटे टीवी के लिए काम करना पड़ता था। इसी दौरान मैंने अहसास किया कि मेरा पैशन एक्टिंग तो है नहीं, मुझे तो सिंगिंग करनी है। इसीलिए मैंने इस टीवी सीरियल को छोड़ा।’’ 

प्रिंस ने आगे बताया कि इस टीवी सीरियल को छोड़ने के बाद  भी  उन्हें पैसे की कोई दिक्कत नहीं हुई थी। प्रिंस ने कहा कि, ‘’टीवी सीरियल के छोड़ने के बाद मैंने अपना समय सिंगिंग को देना शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी मैं टीवी में रोडीज और कई रियलिटी शोज कर रहा था, बस मैंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।’’ इसी पर बातचीत करते हुए प्रिंस ने कहा कि, ‘’जितना एक टीवी एक्टर चार-पांच महीने एक सीरियल में काम करके कमाता है, उतना तो हम एक सॉन्ग से कमा लेते हैं, तो टीवी सीरियल छोड़ने से मुझे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।’’

ये भी पढ़ें:Akshara Singh ने सोशल मीडिया पर जाहिर की अपनी दिली इल्तिज़ा, फैन्स बोले ये तो इस बड़ी एक्ट्रेस की कापी है

Latest Posts

spot_img

you may like