Akshara Singh ने सोशल मीडिया पर जाहिर की अपनी दिली इल्तिज़ा, फैन्स बोले ये तो इस बड़ी एक्ट्रेस की कापी है

अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक बहुत ही सुंदर फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जो है तो ब्लैक एंड व्हाइट लेकिन फैन्स को वो उतना ही ब्राइट लग रहा है

Akshara Singh Heartful Wish: भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह अक्सर कुछ ऐसा कर जाती है कि वो लगातार सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनी रहती हैं। अक्षरा कभी अपने लेटेस्ट सांग को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने रील्स को लेकर। वैसे अक्षरा सिंह को आजकल शेरो-शायरी भी करने का शौक भी चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर दो से तीन लाइनों में शेर पोस्ट कर खूब वाह वाही लूट रही हैं। अक्षरा सिंह जितनी अच्छी गायिका हैं, उससे भी कहीं खूबसूरत एक्ट्रेस, जो हमेशा अपने फैन्स के दिलों पर छाई रहती हैं।

अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक बहुत ही सुंदर फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जो है तो ब्लैक एंड व्हाइट लेकिन फैन्स को वो उतना ही ब्राइट लग रहा है। इस फोटो की खूबसूरती में और इजाफा तब होता है जब अक्षरा सिंह की शायरी की लाइनें जोड़ दी जाती हैं। इस शानदार फोटो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में शायरी की इन लाइनों को पोस्ट किया है। जो बेहद ही निराला है। अक्षरा सिंह ने मानों इन शब्दों के जरिए अपनी दिली ख्वाहिश जता दी है। वो चांद से कुछ गुजारिश कर रही है। कुछ इस तरह से। ऐ चांद मेरी इतनी सी इलतज़ा है तुझसे..मुझे भी किसी तरह का सितारा कर दे।

अक्षरा सिंह के इन शब्दों का जादू भी तुरंत चल गया और उनके फैन्स व सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर अपनी राय दे रहे हैं। एक ने तो तारीफ करने के बजाए अक्षरा सिंह पर कॉपी करने का आरोप लगा दिया। वो भी सवालिया अंदाज़ में लिख कर पूछता है कि ये नोरा फतेही की कॉपी है क्या। इसके अलावा अक्षरा के फैन्स उनके इस लुक की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। एक ने तारीफ में तो ईद का चांद बता दिया है जो कि साल में सिर्फ एक बार निकलता है। एक ने लिखा कि आप तो हर शहर का सितारा हो मैम लव यू। एक ने लिखा कि आपको देखकर क्या देखना किसी और वो,खूबसूरत परी सी एक लड़की। इसके अलावा कईयों ने इस फोटो की तुलना नोरा फतेही से कर दी है।

इससे पहले अक्षरा सिंह का नाम एक एमएमएस के विवादों में आया था। जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि वो किसी के साथ कंप्रोमाइजिंग हालत में दिख रही हैं। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो अक्षरा के नाम पर वायरल हो चुके हैं। लेकिन हर वायरल वीडियो को अक्षरा सिंह ने झूठा करार दिया था और ये भी कहा था कि उन्हे बदनाम करने के लिए कुछ लोग ऐसे वीडियोज को वायरल कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Dinesh Lal Yadav निरहुआ ने Amrapali Dubey की फिल्म Vidhya के ट्रेलर पर बोला, ‘भोजपुरी सिनेमा को बदनाम करने वालों के मुंह पर तमाचा…

ताज़ा ख़बरें