मैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू करना चाहता था और पैसे के लिए कुछ गलत काम नहीं करूंगा: Fahmaan Khan 

Fahmaan Khan: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता फहमान खान जोकि अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। फहमान ने बहुत ही कम समय में टीवी इंडस्ट्री में अपना एक अलग की नाम बना लिया है। फहमान जोकि काफी अच्छे एक्टर हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फहमान का सपना एक्टर बनने का नहीं था। फहमान ने हाल ही में दिए मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

फहमान ने बताया कि वे कभी भी एक्टर नहीं बनाना चाहते थे। फहमान का सपना एक क्रिकेटर बनने का था और उन्होंने अपने बचपन से ही काफी क्रिकेट खेला था। अभिनेता फहमान ने राज्य स्तर तक क्रिकेट खेला हुआ है, लेकिन एक मैच के दौरान वे बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के बाद उनको मजबूरन क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा। 

लेकिन क्रिकेट के अलावा फहमान अपने स्कूल के समय से ही थियेटर और ड्रामा भी करते है। वे थियेटर को शौकिया तौर पर करते थे, लेकिन चोटिल होने के बाद जब उन्होंने क्रिकेट छोड़ा तो अपने समय को बिताने के लिए उन्होंने बैंगलोर में थियेटर करना शुरु कर दिया था।

 काफी दिनों तक थियेटर करने के बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न अब फिल्मों में हाथ आजमाय जाए। वे पहले बैंगलोर में ही रहकर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि इस इंडस्ट्री में कैसे घुसा जाए। इसीलिए फहमान ने मुंबई का रूख और फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

फहमान ने यह भी बताया कि वे निगेटिव किरदार भी करना चाहते हैं, लेकिन किसी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते। फहमान का मानना है कि वे एक ऐसे निगेटिव किरदार को निभायेंगे जोकि अंत में एक सही मैसेज दे, नाकि बुराई को ही प्रमोट करे। मैं एक अच्छी चीज को प्रमोट करूंगा, पैसे के लिए कुछ भी गलत प्रमोट नहीं करूंगा। फहमान ने कहा कि, ‘’पैसे के लिए तो हर कोई कुछ न कुछ गलत प्रमोट कर देता है, लेकिन मुझे नही करना है।’’

ये भी पढ़ें:Salman Khan को दुबई में एक महिला ने शादी के लिए किया प्रपोज, तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like