कोरोना की चपेट में आईं Kirron Kher, तीन साल पहले हुआ था कैंसर

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच किरण खेर कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दी है

Kirron Kher – Covid-19: देश और दुनिया के साथ कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इसने बॉलीवुड में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। दिग्गज एक्ट्रेस और भाजपा सांसद किरण खेर (Kirron Kher) कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इस बात की जानकरी खुद एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दी है। किरण खेर अनुपम खेर की पत्नी है।

किरण खेर ने अपने ट्वीट लिखा है कि, ‘मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इसलिए जो भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया अपनी जांच करवाएं।’ एक्ट्रेस के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने से पहले साल 2021 में एक्ट्रेस को मल्टीपल मायलेमा नाम की बिमारी हुई थी। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। यह बोन मैरो में पाई जाने वाली कोशिकाओं का ब्लड कैंसर है। कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने कहा था कि सबसे बड़ी जीत जीत होती है।

किरण खेर ने बॉलीवुड को बड़ी फिल्में देने के बाद साथ शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े बड़े सितारों के साथ काम किया है। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह कई रियलिटी शो की जज भी है। किरण खेर ने अपनी दमदार अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनके पति अनुपम खेर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार है। उन्होंने अब तक 500 से ज्यादा फिल्में की है। अनुपम खेर और किरण खेर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते है।

किरण खेर ने अनुपम खेर से 1985 में शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1981 में हुई थी। जिनसे उन्हें एक बेटा है। उनका नाम सिकंदर है। सिकंदर बॉलीवुड एक्टर है और उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपनी अलग पहचान बनाई है। किरण खेर ने साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह फिल्मों के अलावा राजनीति में भी काफी एक्टिव है।

ये भी पढ़े: Housefull 5 में Tiger Shroff के साथ इस बड़े एक्टर की भी हुई एंट्री

Latest Posts

spot_img

you may like